फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nabard ready to rupay card in uttarakhand.

उत्तराखंड के किसानों की जिंदगी बदलेगा यह कार्ड, ये हैं फायदे

Fri, 08 Jul 2016 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Jul 2016 08:32 AM IST
सार

  • उत्तराखंड के किसानों के लिए भी नाबार्ड जल्द शुरू करने जा रहा है योजना
  • भूमिहीनों किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगा नाबार्ड 

विज्ञापन
nabard ready to rupay card in uttarakhand.
रुपे कार्ड - फोटो : अमरउजाला

विस्तार

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) उत्तराखंड के किसानों के लिए भी ‘रुपे किसान क्रेडिट कार्ड’ योजना शुरू करने जा रहा है। यह योजना कई राज्यों में चल रही है।

विज्ञापन


इस कार्ड के जरिये किसान एटीएम से तय सीमा तक धनराशि निकला और जमा करा सकेंगे। उत्तराखंड में यह योजना वर्ष 2016 के अंत या 2017 की शुरुआत में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


अमर उजाला से खास बातचीत में नाबार्ड के नए मुख्य महाप्रबंधक दिलीप एन मगर ने कहा कि रुपे क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसान की वित्तीय स्थिति और संपदा को देखते हुए क्रेडिट लिमिट तय की जाएगी। जरूरत के समय किसान तय सीमा तक एटीएम से धनराशि निकाल सकेंगे। इससे  किसान, बागवान और पशुपालक साहूकारों के चंगुल में नहीं फंसेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजीएम दिलीप एन मगर ने बताया कि देहरादून में स्वयं सहायता समूहों के लिए भी नया प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इसमें स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) का वृहद डाटा बैंक तैयार किया जाएगा।

देश के 22 जिलों में चल रहा यह प्रोजेक्ट

nabard ready to rupay card in uttarakhand.
नाबार्ड के सीजीएम दिलीप एन मगर - फोटो : अमरउजाला

यह प्रोजेक्ट देश के 22 और जिलों में चल रहा है। इसके लिए साफ्टवेयर तैयार किया गया है, जिसमें विश्वस्तरीय एकाउंटिंग मैकेनिज्म भी है। इसकी मदद से बैलेंसशीट ऑनलाइन तैयार हो जाएगी।

इससे स्वयं सहायता समूहों की वित्तीय हैसियत तो पता चलेगी ही साथ में इनका भी वर्गीकरण भी हो जाएगा। इससे अच्छा काम करने वाले समूहों को प्रोत्साहन मिलेगा।

सीजीएम दिलीप एन मगर के अनुसार भूमिहीनों किसानों को राज्य सरकार की मदद से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। ऐसे लोगों के लिए संयुक्त देयता समूह योजना को विस्तार दिया जाएगा। इसी तरह प्रदेश के सभी जिलों में डेयरी एरिया डेवलपमेंट योजना को भी अंजाम दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक डॉ. सुनील पांडे भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed