फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NA

Dehradun News: चकराता में हिमपात, मसूरी में पड़ीं बर्फ की फुहारें

Sat, 14 Jan 2023 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
NA
- ऊंचाई वाले इलाकों लोखंडी, लोहारी, जाड़ी, देवबन में बिछी बर्फ की चादर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी/चकराता। चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। वहीं शुक्रवार आधी रात के बाद करीब एक बजे मसूरी में भी बर्फ की फुहारें पड़ीं।
चकराता में बृहस्पतिवार देर रात क्षेत्र में हुई बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्र लोखंडी, लोहारी, जाड़ी, देवबन, मुंडली, कनासर, खडंबा आदि क्षेत्रों में रास्ते, पहाड़, घर-मकान बर्फ की चादर से ढक गए। बताते चलें कि बृहस्पतिवार की देर शाम तक क्षेत्र में खिली चटक धूप के कारण क्षेत्रवासी ठंड से राहत महसूस कर रहे थे। लेकिन रात ग्यारह बजे के बाद आसमान में बादल छाने व बारिश शुरू हो जाने से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में रात के तीसरे पहर बर्फबारी शुरू हो गई। जिसके बाद से क्षेत्र का तापमान माइनस 2 डिग्री तक पहुंच गया। उधर बर्फबारी की खबर मिलने के साथ ही विकासनगर समेत आसपास के मैदानी इलाकों से पर्यटकों का चकराता पहुंचना शुरू हो गया है। बताते चलें कि अभी क्षेत्र में बेहद हल्की बर्फबारी हुई है, लेकिन मौसम के रुख को देखते हुए जल्दी ही अच्छी बर्फबारी की उम्मीद क्षेत्रवासी जता रहे हैं। बर्फबारी के मौजूदा मौसम से क्षेत्रवासियों में भी उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed