फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NA

Dehradun News: अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई पर गरमाई सियासत

Sat, 14 Jan 2023 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
NA

विज्ञापन
मंदिर में पूजा करने पर अनुसूचित जाति के युवक की जलती लकड़ी से पिटाई की घटना पर सियासत गरमा गई है। शुक्रवार को कांग्रेस, सपा और भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने दून अस्पताल पहुंचकर पीड़ित आयुष का हाल जाना। इस दौरान भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।


कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर आयुष का हाल जाना। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। इसी वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कर पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करे। भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश कुमार और जिलाध्यक्ष कपिल कुमार ने कहा कि मंदिरों में पूजा करने का अधिकार सबको है। उत्तरकाशी की यह घटना निंदनीय है। बहुजनवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
विज्ञापन







घटना ने तूल पकड़ा तो रातोंरात बना आयुष्मान कार्ड



घायल आयुष को जब दून अस्पताल लाया गया तो परिजनों के पास अटल आयुष्मान कार्ड नहीं था। उन्हें जांच के लिए पांच हजार रुपये देने पड़े। जब इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई गई तो रातोंरात परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। अब आयुष्मान कार्ड से ही इलाज चल रहा है। आयुष के भाई विनेश ने पांच हजार रुपये लौटाने की मांग की है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम आयुष का इलाज कर रही है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन







परिजनों ने सुनाई आपबीती

घटना के बाद से आयुष और परिजन खौफ में हैं। परिजनों ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि सालरा मंदिर में पूजा के दौरान दबंगों ने मौके पर ही आयुष को पकड़ लिया। जब उसने बताया कि वह बैजोल गांव का है और अनुसूचित जाति का है तो दबंगों ने फोन कर गांव वालों को बुला लिया। पांच लोगों ने पहले उसे बंधक बनाया और हाथ-पैर को जबरन जलाए। जलती लकड़ी से उसकी पिटाई की और पूरी रात बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed