{"_id":"b23aa10a1cf60acfa5e9c5c24b30fb07","slug":"my-wife-is-beating-me-sir","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरी पत्नी मुझे बांधकर मारती है साहब'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरी पत्नी मुझे बांधकर मारती है साहब'
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 07 Sep 2013 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति द्वारा पत्नियों को मारने की खबर तो आप आए दिन पढ़ते-सुनते रहते होंगे, लेकिन हरिद्वार में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर उसे बांधकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के रानीपुर मोड़ निवासी मनोज कुमार को उसकी पत्नी ने बंधक बनाकर जान से मारने का प्रयास किया। मनोज ने इस आशय की शिकायत ज्वालापुर पुलिस से की है।
विज्ञापन
पढें, गला रेतकर महिला की हत्या, स्टोर रूम में मिला शव
विज्ञापन
कोतवाली में मनोज कुमार ने बताया कि उसकी कुछ साल पहले शादी हुई थी। साथ ही बताया कि उसका ऋषिकुल के पास की अपनी बेशकीमती संपत्ति को लेकर पत्नी से विवाद रहता था।
घर में बंधक बनाया
दोनों की कोई औलाद भी नहीं है। मनोज ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उसे घर में बंधक बना लिया।
पढें, सुपर चोर, 15 मिनट में उडा लिए 6 लाख
उसने घर से बाहर जाकर भागने का प्रयास किया तो दोनों उसे जबरन पकड़ कर घर ले जाने लगे। विरोध करने पर पत्नी के दोस्त ने उसके साथ मारपीट की।
चंगुल से छूटकर पहुंचा कोतवाली
किसी तरह वह पत्नी के चंगुल से छूटकर ज्वालापुर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को आपीबीती सुनाई। पुलिस ने पत्नी और उसके कथित दोस्त को कोतवाली बुला लिया।
पत्नी ने बताया कि मारपीट करने वाला उसके घर पर किराएदार है। एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों के परिजनों को भी बुलाया जा रहा है।