फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MV Act 2019: Bus taxi and auto Drivers strike in uttarakhand today

MV Act 2019: उत्तराखंड में बस, ऑटो और टैक्सी चालक की हड़ताल का मिलाजुला असर

Wed, 11 Sep 2019 02:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Sep 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
MV Act 2019: Bus taxi and auto Drivers strike in uttarakhand today
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

नए मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में उत्तराखंड परिवहन महासंघ के आह्वान पर आज निजी बस ऑपरेर्ट्स के अलावा टैक्सी, मैक्सी संचालक भी हड़ताल पर हैं। वहीं इस हड़ताल का मिलाजुला असर दिखा। राजधानी देहरादून में विक्रम सुबह से ही सड़कों पर दिखाई दिए। दून में गांधी रोड स्थित टैक्सी स्टैंड में धरना प्रदर्शन किया। परिवहन महासंघ की एक दिवसीय हड़ताल को ट्रांसपोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल का कहना है कि नए मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ तमाम ट्रक संचालक अपनी गाड़ियों का संचालन ठप रखा है।

विज्ञापन


हरिद्वार में ट्रांसपोर्ट यूनियन भी हड़ताल पर रहे। सिडकुल हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार द्वारा ट्रैफिक जुर्माना बढ़ाए जाने के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। सांकेतिक रूप में चक्का जाम भी किया। हल्द्वानी में टैक्सी यूनियन की हड़ताल के चलते टैक्सियां टैक्सी स्टैंड में खड़ी रहीं। रुद्रपुर और काशीपुर में हड़ताल का कुछ खास असर नजर नहीं आया। नई टिहरी में जीप, टैक्सी और बसों की हड़ताल रही। यहां केवल स्कूल बसें का सामान्य रूप से संचालन हुआ। श्रीनगर में भी लोग बस अड्डे पर इंतजार करते दिखे। चंपावत जिला मुख्यालय में  टैक्सी चालकों ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

जीप-टैक्सी और बसों के न चलने से पहाड़ में बढ़ी मुसीबत

टिहरी जिले में पर्वतीय टैक्सी-मैक्सी महासंघ की 3500 के लगभग जीप-टैक्सियों का संचालन होता है। टीजीएमओ जिले में लगभग 40 से 50 बसों की सेवाएं प्रतिदिन संचालित करता है। पर्वतीय क्षेत्र में जीप-टैक्सी यूनियन और निजी बस कंपनियों के भरोसे ही यातायात व्यवस्था संचालित होती है। ग्रामीण संपर्क मार्गों पर रोडवेज की बस सेवाएं नहीं है। टिहरी गढ़वाल टैक्सी चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष टीकम सिंह चौहान, गंगा जीप कमांडर यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत और टीजीएमओ के स्टेशन प्रभारी विजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि आज वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। 

कोटद्वार में भी प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने के लिए निजी परिवहन कंपनियों और समितियों ने कमर कसी गढ़वाल जीप टैक्सी समिति, जीएमटी, जीएमओयू, सिद्धबली ऑटो यूनियन, ई रिक्शा यूनियन ने हड़ताल का समर्थन करते हुए अपने वाहनों का संचालन बंद रखने का निर्णय लिया।

गढ़वाल जीप टैक्सी समिति के अध्यक्ष अमरदीप सिंह रावत, सचिव मेहरबान सिंह चौहान, सिद्धबली ऑटो यूनियन के अध्यक्ष हरीश बड़थ्वाल, सचिव स्वयंबर प्रसाद, जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, गढ़वाल मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, ई- रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष देवेंद्र कुंडलिया ने कहा कि वाहनों का संचालन पूर्णतया बंद रहेगा। गोपेश्वर में गोपीनाथ टैक्सी यूनियन ने भी वाहनों का संचालन बंद रखने का एलान किया है। यूनियन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत ने इस संबंध में जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा है। 

पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अपनी सेवाएं पूर्ववत संचालित कर रहा रोडवेज

उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक टीकाराम आदित्य ने बताया कि रोडवेज पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अपनी सेवाएं पूर्ववत संचालित करेगा। बसों की उपलब्धता और यात्रियों की मांग पर व्यवस्था की जाएगी।

कुमाऊं में भी नहीं चलेंगी टैक्सियां और निजी वाहन
हल्द्वानी, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ ने आज हड़ताल का आह्वान किया है। इस कारण आज विभिन्न मार्गों पर यात्रियों को सफर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

टैक्सी, निजी बसों और भारी वाहनों के पहिए जाम रहेंगे। हालांकि टैक्सी यूनियनों की की हड़ताल को देखते हुए रोडवेज ने विशेष व्यवस्था की है। लोहाघाट डिपो के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी भुवन चंद्र आर्या के मुताबिक यात्रियों की संख्या अधिक रहती है तो रोडवेज अतिरिक्त बसें चलाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed