फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Must pocket loose for a special number on the vehicle

वाहन के खास नंबर के लिए खर्च करने होंगे अधिक रुपये

Sat, 14 Nov 2020 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Must pocket loose for a special number on the vehicle
देहरादून। अगर आपने धनतेरस और दीपावली पर नई गाड़ी खरीदी है और आपको वीवीआईपी नंबर चाहिए तो एक लाख रुपये से अधिक का भुगतान करना होगा। परिवहन विभाग ने वीवीआईपी नंबरों की नई सीरीज जारी की है। 0001 और 0786 जैसे नंबर के लिए एक लाख रुपये का ड्राफ्ट जमा कराने के बाद नीलामी में हिस्सा लेना होगा। अधिकतम बोली लगाने पर ही नंबर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

एआरटीओ ( प्रशासन) द्वारिका प्रसाद ने बताया कि खास नंबरों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं। एआरटीओ प्रशासन द्वारका प्रसाद के मुताबिक महत्वपूर्ण नंबरों के लिए वाहन स्वामी को दो हजार रुपये शुल्क जमा कराना होगा, वहीं आकर्षक नंबर पाने के लिए वाहन स्वामियों को पांच हजार रुपये का शुल्क जमा कराना होगा। जबकि अति महत्वपूर्ण नंबर के लिए दस हजार रुपये जमा कराने होंगे। लेकिन किसी को 0001 और 0786 नंबर चाहिए तो सिर्फ एक लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट परिवहन आयुक्त के नाम पर जमा कराना होगा। साथ ही नीलामी में भी हिस्सा लेना होगा।
विज्ञापन

इन नंबरों की होगी नीलामी
0001 से लेकर 0009, 0011, 0022, 0033, 0044, 0055,0066, 0077,0088, 0099, 0101,0100, 0777, 0786, 0999, 1111, 2222, 3333 ,4444, 5555, 6666, 7000, 7070, 7272, 7777, 7979, 8888, 9000,9191, 9999
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed