फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Must be sensitive towards cultural heritage: Shah

विश्व धरोहर दिवस पर नगर पालिका सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम ,शहर के कई लोगों को किया गया सम्मानित

Mon, 18 Apr 2022 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Must be sensitive towards cultural heritage: Shah
विश्व धरोहर दिवस पर पांडुलिपियों के संरक्षण, जागरुकता और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में टिहरी राज परिवार के महाराजा मनुजेंद्र शाह ने शिरकत की। इस मौके पर कई हस्तियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। शाह ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति संवेदनशील बनें।
विज्ञापन

पालिका सभागार में विश्व धरोहर दिवस पर राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कल केंद्र संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, पुराना दरबार हाउस ऑफ आर्कियोलाजी एंड अकाईबल मैटीरियल कलेक्शन ट्रस्ट ने उत्तराखंड की पांडुलिपियों की प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथि महाराजा मनुजेंद्र शाह ने कहा कि उत्तराखंड सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक रूप से समृद्ध क्षेत्र है। हमारी सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहरों को बचाए रखने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि अपनी ऐतिहासिक धरोहर और गौरवशाली इतिहास से जुड़े दस्तावेजों के संरक्षण के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। पांडुलिपि मिशन के श्रीधर बारिक ने कहा कि पांडुलिपियों के संरक्षण के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं, जिससे लोगों को अपनी धरोहरों के बारे जानकारी मिल सकें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन उत्तराखंड के समन्वयक भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों की जरूरत है, जिसमें आमजनों को उनकी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया जा सकें। इस दौरान शाह ने कई हस्तियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अंग्रेजी लेखक रस्किन बांड, स्टीफन ऑल्टर, बिल एटकींन, अभिनेता विक्टर बनर्जी को भी सम्मानित किया जाना था, लेकिन मौजूद नहीं थे। रस्किन बांड का सम्मान पूर्व सभासद कमल शर्मा को दिया गया। संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अर्चना डिमरी ने किया। इस मौके पर मदन मोहन मल्ला, राकेश अग्रवाल, रमेश भंडारी, सभासद दर्शन रावत, प्रताप पंवार, आरती अग्रवाल, जसोदा शर्मा, विजय रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान
प्रोफेसर गणेश सैली, गोपाल भारद्वाज, समीर शुक्ला, मुनीर सकलानी, डॉ. योगेबंर बर्थवाल, कुसुम रावत, विनोद कुमार, नवीन चंद्र त्रिपाठी, डॉ. लालता प्रसाद, एमपीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. सुनील पंवार, परविंद्र रावत, अनुज तायल, अनिल चौधरी और एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed