फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie's historic Rink Hotel gutted by fire, loss worth crores

Dehradun News: मसूरी का ऐतिहासिक रिंक होटल आग की भेंट चढ़ा, करोड़ों का नुकसान

Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Mussoorie's historic Rink Hotel gutted by fire, loss worth crores
मसूरी के ऐतिहासिक रिंक होटल आग की भेंट चढ़ गया। होटल के छह कमरे, रिंक हॉल, एक रेस्टोरेंट और स्वागत कक्ष जलकर राख हो गया। होटल स्वामी समेत वहां मौजूद 10 लोग बाल-बाल बचे। आग लगने की सूचना पर फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। आग का मंजर देखकर फायर विभाग को देहरादून से भी दमकल की गाड़ियां मंगवानी पड़ी। आग बुझाने में आईटीबीपी के जवानों की मदद ली गई। करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

होटल के मैनेजर सुभाष कवि ने बताया कि होटल करीब दो साल से बंद था। होटल में रेनोवेशन का कार्य चल रहा था। आग लगने की घटना सुबह करीब चार बजे की है। आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। बताया कि आग लगने की घटना के समय होटल के अंदर पांच होटल स्टाफ, चार मजदूर और होटल मालिक अनिरुद्ध प्रताप सिंह मौजूद थे। स्टाफ ने अनिरुद्ध प्रताप सिंह को खिड़की तोड़कर बाहर निकला और खुद भी सुरक्षित बाहर निकले। कर्मचारी दीपक कुमार को चोट भी आई है।
विज्ञापन

आग लगने से होटल के नीचे सड़क पर खड़े दो वाहन जलकर राख हो गए। चार गाड़ियों के शीशे तोड़कर उनको सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया। होटल के रेनोवेशन में लकड़ी का अधिक कार्य होने से आग भड़क गई। फायर अधिकारी धीरज तड़ियाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट सामने आया है। आग बुझाने में आईटीबीपी की मदद भी ली गई। एसडीएम नंदन कुमार ने बताया, आग से आसपास के घरों को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। घरों के बिजली की लाइन, सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
दमकल कर्मियों ने होटल तक पहुंचने में झेली परेशानी
दमकल की गाड़ियों को होटल तक पहुंचने पर मशक्कत करनी पड़ी। कैमल बैक, ग्रीन चौक के आसपास सड़क पर दोपहिया और चार पहिया वाहन बेतरतीब खड़े थे। कैमल बैक रोड शहर की सबसे संकरी सड़क है। सड़क पर रात में जहां तहां गाड़ियां खड़ी रहती हैं।

---------
होटल से सटे छह घरों में भी नुकसान
होटल के निकट रहने वाले ज्योति पुडोंरा ने बताया कि आग लगने की घटना से आसपास के घरों में खिड़कियों, सिलिंग, दरवाजे, बिजली के मीटर को नुकसान हुआ है। नायब तहसीलदार राजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि छह घरों में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed