फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie's daughter Dr. Mrinalini became the first runner-up in Mrs. India

Dehradun News: मसूरी की बेटी डाॅ. मृणालिनी बनीं मिसेज इंडिया में फर्स्ट रनर-अप

Thu, 22 Jun 2023 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Mussoorie's daughter Dr. Mrinalini became the first runner-up in Mrs. India
मसूरी की बेटी डॉक्टर मृणालिनी भारद्वाज ने मिसेज इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन 2023 सीजन-4 में फर्स्ट रनर-अप का ताज अपने नाम कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। यह आयोजन दिवा पेजेंट्स की ओर से पुणे महाराष्ट्र में किया गया। डाॅ. मृणालिनी भारद्वाज की इस उपलब्धि से मसूरी में खुशी की लहर है। डाॅ. मृणालिनी भारद्वाज अब मिसेज यूनिवर्स टूरिज्म प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता 23 सितंबर 2023 में फिलीपींस की राजधानी मनीला में होगी।
विज्ञापन

मिसेज इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन 2023 सीजन-4 में डाॅ. मृणालिनी भारद्वाज ने गोल्ड श्रेणी में फर्स्ट रनर-अप का ताज अपने नाम किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 50 महिलाएं शामिल हुईं। सिल्वर गोल्ड और इलीट श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया। डाॅ. मृणालिनी भारद्वाज ने बताया कि इससे पूर्व 2022 में मिसेज वेस्ट इंडिया में पहला खिताब जीता था। तभी ठान लिया था कि वह मिसेज इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन में दावेदारी करेंगी। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की। डाॅ. मृणालिनी भारद्वाज का मसूरी में जन्म हुआ और इंटर तक यहीं पढ़ाई हुई। फिर मेडिकल की पढ़ाई करने बाहर चली गई। पिता इतिहासकार गोपाल भारद्वाज और माता बीना भारद्वाज शिक्षाविद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed