फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mussoorie winterline carnival festival

मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल का रंगारंग आगाज, जानिए तीन दिन का पूरा शेडयूल

Sun, 25 Dec 2016 10:32 AM IST
विजय जैन ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Published by: विजय जैन Updated Sun, 25 Dec 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
mussoorie winterline carnival festival
- फोटो : file photo

पहाड़ों की रानी मसूरी में आज रविवार को विंटरलाइन कार्निवाल का रंगारंग आगाज होगा। बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरीश रावत कार्निवाल का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान संस्कृति विभाग की दर्जनों टीमों में शामिल करीब 180 कलाकार लंढौर के सर्वे मैदान से माल रोड तक परेड के जरिये गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसार-बावर की लोक-संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे। विंटरलाइन कार्निवाल की पहली रात जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और साथियों की प्रस्तुतियों के नाम रहेगी। अमर उजाला कार्निवाल का मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन


पर्यटन नगरी में यह चौथा विंटरलाइन कार्निवाल होगा। इससे पूर्व हुए कार्निवाल ने देश-विदेश में खूब ख्याति अर्जित की है। इस बार भी विंटरलाइन कार्निवाल पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगा। आज नगर में क्रिसमस के साथ ही कार्निवाल की भी धूम रहेगी। कार्निवाल के लिए पूरे नगर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों तरफ शानदार लाइटों की झालरें और लड़ियां शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहीं हैं। कार्निवाल समिति ने पूरे नगर में लाउड स्पीकर भी लगाए हैं, ताकि लोगों को कार्यक्रमों की आसानी से जानकारी मिलती रहे। पर्यटन विभाग सुबह से शाम तक लाउड स्पीकर से संगीत के साथ ही अन्य कार्यक्रमों की जानकारी देगा।


व्यवस्थाएं दुरुस्त करने निर्देश 
शनिवार शाम उपजिलाधिकारी हरगिरी, प्रभारी पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल, कार्निवाल के कोऑर्डिनेटर संदीप साहनी आदि ने कार्यक्रम स्थल विकास होटल में पंडाल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा इंतजाम के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग और नगरपालिका परिषद को माल रोड पर खुदी सड़क की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। पुलिस को कार्निवाल के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने को कहा है। संयोजक संदीप साहनी ने बताया कि माल रोड पर जगह-जगह कार्यक्रम होंगे। 28 दिसंबर को उत्तराखंडी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।

मसूरी विंटर लाइन कार्निवल के कार्यक्रम
25 दिसंबर
दोपहर एक बजे- सीएम हरीश रावत करेंगे उद्घाटन, निकलेगी लोक संस्कृति यात्रा
शाम पांच बजे से- हिल फाउंडेशन की ओर से गणेश वंदना की प्रस्तुति
रात सात बजे से- जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण की प्रस्तुति

26 दिसंबर
सुबह नौ बजे से- बर्ड वॉचिंग
पूर्वाह्न 11 बजे से- किड्स आर्ट्स कंपटिशन व रेयर फोटोग्राफी एग्जीबिशन
दोपहर 12 बजे से- कल्चरल परफॉरमेंस, म्यूजिक एंड डांस
दोपहर 12 बजे से- मसूरी एग्जीबिशन
अपराह्न तीन बजे से- हेरिटेज वॉक
अपराह्न साढ़े तीन बजे से- जूडो कराटे
शाम पांच बजे से- स्थानीय कलाकारों की डांस व सिंसिंग परफॉरमेंस
शाम छह बजे से- किशन महिपाल, संगीता ढौंडियाल व कलाकारों की प्रस्तुति
शाम सात बजे से- निजामी ब्रदर्स की कव्वाली नाइट

27 दिसंबर
सुबह नौ बजे से- माउंटेन बाइकिंग व बर्ड वॉचिंग
पूर्वाह्न 11 बजे से- रेयर फोटोग्राफी एग्जीबिशन
दोपहर 12 बजे से- फैंसी ड्रैस कंपटिशन
अपराह्न तीन बजे से- किड्स हेरिटेज वॉक
अपराह्न तीन बजे से- लाइव आर्ट्स सेशन
अपराह्न साढ़े तीन बजे से-रॉक क्लाइंबिंग
शाम पांच बजे से- स्थानीय कलाकारों की डांस व सिंसिंग परफॉरमेंस
रात छह बजे से- गंगू रमोला का प्रस्तुति
रात सात बजे से- साबरी बद्रर्स की प्रस्तुति

28 दिसंबर
सुबह आठ बजे से- स्केटिंग कंपटिशन
सुबह नौ बजे से- नेचर वॉक्स
पूर्वाह्न 11 बजे से- लाइव आर्ट एंड क्राफ्ट
पूर्वाह्न 11 बजे से- रेयर फोटोग्राफी एग्जीबिशन
दोपहर 12 बजे से- स्केवेंजर हंट
दोपहर 12 बजे से- उत्तराखंड फूड फेस्टिवल 
दोपहर एक बजे से- नुक्कड नाटक
अपराह्न तीन बजे से- हेरिटेज वॉक्स
शाम पांच बजे से- एनसी सरकार का मैजिक शो
रात सात बजे से- रितु पाठक की प्रस्तुति

29 दिसंबर
सुबह आठ बजे से- हाफ मैराथन
सुबह नौ बजे से- क्रॉस कंट्री 11 व छह किमी
सुबह नौ बजे से- नेचर वॉक
पूर्वाह्न 11 बजे से- लंढौर मेला
दोपहर 12 बजे से- सांस्कृतिक कार्यक्रम व उत्तराखंड फूड फेस्टिवल
दोपहर एक बजे से- नुक्कड नाटक
शाम पांच बजे से- स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति
रात छह बजे से- कनु प्रिया की कृष्ण लीला
सात साढ़े सात बजे से- कवि सम्मेलन

30 दिसंबर
सुबह नौ बजे से- नेचर वॉक
पूर्वाह्न 11 बजे से- राइडाथन (सुपरबाइक राइड)
दोपहर 12 बजे से- उत्तराखंड फूड फेस्टिवल
दोपहर 12 बजे से- सांस्कृतिक प्रस्तुति व एग्जीबिशन
अपराह्न तीन बजे से- हेरिटेज वॉक
शाम साढ़े पांच बजे से- इंडियाज गोट टैलेंट के पार्थ रतूड़ी की प्रस्तुति
शाम साढ़े छह बजे से- नरेंद्र सिंह नेगी की प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed