{"_id":"6575b8a4492b131532024fd9","slug":"mussoorie-winterline-carnival-2023-will-be-held-from-26-to-28-december-2023-12-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mussoorie: 26 से 28 दिसंबर तक होगा विंटर लाइन कार्निवल, झलकेगी उत्तराखंड की लोक संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie: 26 से 28 दिसंबर तक होगा विंटर लाइन कार्निवल, झलकेगी उत्तराखंड की लोक संस्कृति
Sun, 10 Dec 2023 06:42 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 10 Dec 2023 06:42 PM IST
सार
Mussoorie Winterline Carnival 2023: विंटर लाइन कार्निवल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मसूरी महोत्सव समिति ने कार्निवल के लिए विभिन्न स्थलों की सजावट, प्रकाश व्यवस्था एवं मंच तैयार करने समेत अन्य कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की हैं।
विज्ञापन
मसूरी विंटर लाइन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहाड़ों की रानी मसूरी में 26 से लेकर 28 दिसंबर तक विंटर लाइन कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन के स्तर पर इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। विंटर लाइन कार्निवल मसूरी महोत्सव समिति की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विंटर लाइन कार्निवल 2023 में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मसूरी महोत्सव समिति ने कार्निवल के लिए विभिन्न स्थलों की सजावट, प्रकाश व्यवस्था एवं मंच तैयार करने समेत अन्य कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की हैं।
विज्ञापन
VIDEO : मसूरी में धूमधाम से मनाई गई बूढ़ी दिवाली, स्थानीय लोगों के साथ जमकर थिरके कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी ने कार्निवल की तैयारी को लेकर देहरादून में बैठक बुलाई है। कार्निवल भव्य तरीके से किया जाएगा और इससे पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। पर्यटन के ऑफ सीजन में कार्निवल से पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
Trending Videos
लोक संस्कृति कर्मी प्रदीप भंडारी ने बताया कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विंटर लाइन कार्निवल का आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि कार्निवल में उत्तराखंड के लोक कलाकारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जिससे पर्यटक उत्तराखंड की लोक संस्कृति से रूबरू हो सकें। मसूरी महोत्सव समिति सचिव एवं एसडीएम मसूरी डॉ. संदीप सैनी ने बताया कि कार्निवल की प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।