फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mussoorie winter line carnival 2019 starts today 25th december

मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल: परेड के साथ रंगारंग आगाज, झांकियों में लघु भारत की छटा बिखरी

Wed, 25 Dec 2019 03:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 25 Dec 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
mussoorie winter line carnival 2019 starts today 25th december
कार्निवाल में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल 2019 का परेड के साथ आज रंगारंग आगाज हो गया। परेड के दौरान सांस्कृतिक दलों द्वारा पेश की गई झांकियों में लघु भारत की छटा बिखेरी गई।

विज्ञापन


इस दौरान कलाकारों के साथ पर्यटक भी जमकर थिरके। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्निवाल का उद्घाटन ध्वजारोहण कर किया। इसके साथ ही कार्निवाल परेड को सर्वे मैदान से पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, जिलाधिकारी सी रविशंकर, एडीएम प्रशासन रामजी शरण शर्मा और मसूरी महोत्सव समिति सचिव एसडीएम वरुण चौधरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सांस्कृतिक परेड लंढौर बाजार, घंटाघर, अपर मालरोड, पिक्चर पैलेस, कुलड़ी बाजार और शहीद स्थल होते हुए गांधी चैक पहुंची।
विज्ञापन


नगर के विभिन्न संगठनों ने सांस्कृतिक झांकियों में देश की विभिन्न संस्कृतियों के दर्शन किए। साथ ही राज्य के ग्रामीण परिवेश को भी प्रस्तुत किया गया। झांकियों का आकर्षण देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्निवाल परेड में हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश राज्यों सहित उत्तराखंड के पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी, गढ़वाल, जौनसार बावर, गढ़वाल सभा मसूरी, देहरादून आदि की सांस्कृतिक टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। वहीं देश-विदेश से मसूरी आए हुए पर्यटक भी कार्निवाल का जमकर लुत्फ उठाते हुए नजर आए।


ट्रैफिक जाम में फंसे कृषि मंत्री

कार्निवाल का उद्घाटन करने पहुंचे कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ट्रैफिक जाम में फंस गए। इस पर वह खासे नाराज हुए। उन्होंने कार्निवल आयोजन समिति के आयोजकों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था खराब होने के कारण देश-विदेश से मसूरी आने वाले पर्यटक परेशान होते हैं।उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस के उच्च अधिकारियों को मसूरी की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed