{"_id":"5841d8b84f1c1b0f1ede893c","slug":"mussoorie-winter-carnival-start-on-25th-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 से शुरू होगा विंटर कार्निवाल, नेगी दा करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 से शुरू होगा विंटर कार्निवाल, नेगी दा करेंगे शुभारंभ
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 03 Dec 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र नेगी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी विंटर कार्निवाल की तैयारी एवं व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बैठक ली। इस दौरान व्यय की प्रतिपूर्ति एवं उपलब्धता, कार्निवाल के शुभारंभ के दौरान निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर चर्चा की गई। तय हुआ कि 25 से 30 दिसंबर तक चलने वाले कार्निवाल का शुभारंभ लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी एवं प्रीतम भरतवाण करेंगे। दूसरे दिन बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
बैठक में इवेंट मैनेजमेंट के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। कलाकारों के अंतिम चयन सहित आवश्यक सभी कार्यों के लिए समिति का गठन करने के निर्देश दिए गए। सभी आयोजन, सांस्कृतिक दलों के प्रदर्शन, बर्ड वाचिंग, साइक्लिंग, मैराथन के आयोजन के साथ ही कार्निवाल के उचित प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
कवि सम्मेलन, मैजिक शो, बैंड प्रस्तुति आदि आयोजन भी होंगे। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मसूरी मनमोहन सिंह मल्ल, अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह, वीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी मसूरी हरि गिरी, आईटीबीपी मसूरी के डिप्टी कमांडेंट तेजभान चंद्र, क्षेत्राधिकारी मसूरी रामेश्वर डिमरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन