फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie United captured the trophy of the football tournament

सेंट जार्ज काँलेज में आयोजित 49वां जैकी मैमोरियल फुटबाँल टूर्नामेंट मसूरी युनाइटेड क्लब ने जीता

Sun, 14 Aug 2022 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mussoorie United captured the trophy of the football tournament
49वां जैकी मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में मसूरी यूनाइटेड फुटबाल क्लब ने सेंट जार्ज कॉलेज (ए) को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि आईटीबीपी अकादमी के निदेशक पीएस डंगवाल ने विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया।
विज्ञापन

सेंट जार्ज कॉलेज में पिछले 23 दिन से खेले जा रहे जैकी मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मसूरी यूनाइटेड क्लब और सेंट जार्ज कॉलेज (ए) टीम के बीच खेला गया। मसूरी युनाइटेड क्लब की टीम ने पहला गोल 56वें और दूसरा गोल 75वें मिनट में किया गया। दोनों गोल प्रताप ने किए। वहीं सेंट जार्ज कॉलेज (ए) के लिए एक मात्र गोल पंकज राणा ने 13वें मिनट में किया। विजेता को आईटीबीपी अकादमी के निदेशक पीएस डंगवाल ने 30 हजार की नकद धनराशि के साथ ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। उप विजेता सेंट जार्ज कॉलेज ए टीम को 25 हजार नकद राशि और ट्रॉफी सौंपी। वहीं द ओएसिस स्कूल देहरादून को मोस्ट प्रोमेसिंग टीम का खिताब मिला।
विज्ञापन

गोल्डन बूट का खिताब मसूरी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के पदम को मिला। इस मौके पर आईटीबीपी निदेशक पीएस डंगवाल ने कहा कि प्रतियोगिता में एक की जीत और एक टीम की हार होती ही है, लेकिन खेल को खेल की भावना से ही खेला जाना चाहिए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, प्रधानाचार्य सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी ब्रदर जोसफ एम जोसफ, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थामस, ब्रदर पीयू जॉर्ज, ब्रदर टामी वर्गिस, ब्रदर एस्थिनस कुजूर, स्पोर्ट्स कोआर्डिनेटर आनंद थापा, भवनेश नेगी मौजूद थे। रेफरी की भूमिका अभि गुरुंग, पुष्कर गुंसाई, बलविंदर व रोहन चमोली ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed