Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress to organise massive rally against corruption on November 26

Dehradun News: भ्रष्टाचार के खिलाफ 26 नवंबर को कांग्रेस निकालेगी विशाल रैली

Sun, 15 Nov 2026 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Congress to organise massive rally against corruption on November 26
देहरादून। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की तैयारी कर ली है। प्रदेशभर में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को अब मंडल और बूथ स्तर तक विस्तारित किया गया है। अभियान के समापन पर 26 नवंबर को कांग्रेस देहरादून में विशाल रैली निकालेगी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में निकलने वाली रैली के माध्यम से हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज राज्यपाल को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि प्रदेशभर में चल रहा हस्ताक्षर अभियान 22 नवंबर तक जारी रहेगा। अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिलने का दावा करते हुए उन्होंने सभी जिला, महानगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को इसे मंडल एवं बूथ स्तर तक संचालित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत एकत्रित हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज और बैनर 23 नवंबर तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जमा कराने होंगे।
विज्ञापन

भंडारी ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करते हुए अब 23 नवंबर के बजाय 26 नवंबर को रैली निकाली जाएगी। इस दिन प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 10 बजे कांग्रेस भवन में एकत्रित होंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी एवं एआईसीसी महासचिव कुमारी शैलजा तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed