{"_id":"2735338ef0fa659f4e94c5a26f8e474a","slug":"mussoorie-roads-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी की सड़कें बारिश से बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी की सड़कें बारिश से बेहाल
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Jul 2013 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से नगर की सड़कें बदहाल हो गई हैं। मालरोड समेत कई संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गए। जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कंपनी बाग के दक्षिणी हिस्से में लगातार धंसाव से खतरा बना है। समीपवर्ती क्षेत्र में भूस्खलन से पेड़-पौधों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
सड़कें बुरी हालत में
लगातार हो रही बारिश के चलते सड़कें बुरी हालत में हैं। लाइब्रेरी-हैप्पी वैली मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों के लिए भी मुसीबत बन गए हैं। मालरोड पर टेलीफोन एक्सचेंज, मैसानिक-किंक्रेग मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, हरनाम सिंह रोड, स्प्रिंग रोड, लंढौर-सिविल अस्पताल मार्ग, बड़ा मोड़-बालाहिसार मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी
सड़कों पर पैदल चलना भी खतरे से खाली नही है। रात के समय धुंध होने और प्रकाश व्यवस्था न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता सीएम पांडे ने कहा कि बरसात थमने के बाद सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन