फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie Police encounter Husband plan to Kill wife after Father Murder Uttarakhand crime News in Hindi

मसूरी मुठभेड़: पिता को भी उतारा था मौत के घाट, पत्नी जान गई राज तो ऐसे बनाया ठिकाने लगाने का प्लान

Sun, 21 Jan 2024 10:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Jan 2024 10:18 PM IST
सार

Mussoorie Police Encounter: मुठभेड़ के बाद पकड़ने जाने पर आरोपी ने पुलिस को सितंबर से अब तक का सारा घटनाक्रम बताया।

विज्ञापन
Mussoorie Police encounter Husband plan to Kill wife after Father Murder Uttarakhand crime News in Hindi
मसूरी में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत का शातिर शुभम पत्नी पर जानलेवा हमला करने से करीब चार माह पहले अपने पिता की भी हत्या कर चुका था। यह राज पत्नी को पता चला तो उसे भी शुभम ने रास्ते से हटाने के लिए गोली मार दी। मरा जानकर उसे पुल के नीचे फेंक दिया। इस दौरान उसने पुलिस से बचने के लिए कई पैंतरे भी अपनाए। फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी चलाई। स्कूटर का इस्तेमाल किया। यही नहीं कई होटल और होमस्टे भी उसने बदले। पुलिस ने जब उसे पकड़ने की योजना बनाई तो शनिवार को उसने पुलिस पर गोली चला दी।

विज्ञापन


मुठभेड़ के बाद पकड़ने जाने पर उसने पुलिस को सितंबर से अब तक का सारा घटनाक्रम बताया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुभम के ऊपर 40-50 लाख रुपये का कर्ज चढ़ गया था। इसे चुकाने के लिए वह पिता से पैसे मांग रहा था। मगर उसके पिता प्रभुदयाल ने साफ इन्कार कर दिया। शुभम के पिता के नाम पर एक संपत्ति सोनीपत की मुख्य रोड पर थी। उसने योजना बनाई कि इस संपत्ति को बेचकर ही वह कर्ज उतार सकता है। लेकिन, जब तक पिता जीवित हैं तब तक यह संपत्ति वह बेच नहीं सकता। इसलिए उसने अपने पिता को ही रास्ते से हटाने की ठान ली। सितंबर 2023 में वह अपने पिता को अपने साथ कहीं ले गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: मसूरी में पुलिस की मुठभेड़, होटल में छुपे बदमाश ने बाहर निकलते ही दरोगा के पेट में मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बाद उसने पिता को गोली मारी और मुजफ्फरनगर के पास जंगल में शव छिपा दिया। शाम के वक्त वह घर पर आ गया। इस बात का किसी को पता नहीं था कि पिता प्रभुदयाल उसके साथ ही गए हैं। ऐसे में उसने ढोंग रच दिया कि पिता गायब हो गए हैं। अगले दिन उसने पिता की गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बाद वह पत्नी तानिया को लेकर छिद्दरवाला क्षेत्र में आकर रहने लगा। दो महीने पहले तानिया ने अपनी बहन से बात की थी। इस बात का पता सोनीपत पुलिस को लगा तो उन्होंने हरिद्वार में तानिया के मायके पर नजर घुमाई। इसकी भनक जब शुभम को लगी तो वह तानिया को लेकर मुनिकीरेती स्थित होटल आराधना में आकर रहने लगा।

यहां उसने 27 दिसंबर को कमरा एक महीने के लिए लिया। इस बीच तानिया को पता चल गया कि शुभम ने पिता प्रभुदयाल की हत्या कर दी है। तानिया घबराई और उसने यह बात शुभम को बताई। तो शुभम ने राजदार तानिया को भी रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। वह 13 जनवरी की शाम तानिया को अपने स्कूटर से लेकर एयरपोर्ट तक आया। यहां उसने पहले से ही अपनी कार पार्क की हुई थी। वह कार से बड़ासी तक आया और यहां तानिया के सिर में गोली मारकर उसे पुल के नीचे फेंक दिया। इसके बाद वह फिर से होटल आराधना में आ गया। यहां से अगले दिन वह सामान लेकर मसूरी चला गया।

कार पर लगाई फर्जी नंबर प्लेट
आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। दरअसल, जिस जगह तानिया घायल हालत में मिली वहां के रास्ते पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। पता चला कि यहां पर एक दिल्ली नंबर की कार आई और फिर थोड़ी देर बाद वापस आई। पुलिस ने नंबर से पता किया तो उसका संबंध शुभम से नहीं मिला। लेकिन, कार शुभम की थी इसकी तस्दीक तानिया की बहन काव्या ने कर दी। इस पर उसका असली नंबर गुड़गांव हरियाणा का पाया गया। उसने ओएलएक्स पर देखकर अपनी कार से मिलती जुलती कार का नंबर बनवाया था।

पत्नी को नहीं पता था जौलीग्रांट पर खड़ी है कार
शुभम अपनी पत्नी के साथ छिद्दरवाला में रह रहा था। तब उसके पास स्कूटर ही था। जब वह मुनिकीरेती गया वहां भी उसके पास स्कूटर ही था। होटल में आना जाना भी वह स्कूटर से ही करता था। पत्नी को भी इस बात का नहीं पता चला कि उसने कार को जौलीग्रांट पार्किंग में खड़ा किया है। पुलिस जब इस कार तक पहुंची तो उसमे कारतूस के खोखे बरामद हुए। पुलिस ने सभी खोखों को एफएसएल जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed