फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police encounter with miscreants in Mussoorie Inspector shot in stomach Dehradun Crime Uttarakhand news

Uttarakhand: मसूरी में पुलिस की मुठभेड़, होटल में छुपे बदमाश ने बाहर निकलते ही दरोगा के पेट में मारी गोली

Sun, 21 Jan 2024 09:24 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 21 Jan 2024 09:24 AM IST
सार

मसूरी में हुई पुलिस की मुठभेड़ में एक गोली मालदेवता पुलिस चौकी इंचार्ज के पेट में लग गई। वहीं बदमाश के पैर में भी गोली लगी है। पानीपत हरियाणा का रहने वाले आरोपी ने सितंबर में अपने पिता की भी हत्या कर दी थी और अब पत्नी पर गोली चलाई।

विज्ञापन
Police encounter with miscreants in Mussoorie Inspector shot in stomach Dehradun Crime Uttarakhand news
मसूरी में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायपुर में पत्नी को गोली मारकर फरार हुए पति ने मसूरी स्थित होम स्टे में पुलिस पार्टी पर भी हमला कर दिया। उसने रायपुर थाने के दरोगा मिथुन कुमार के पेट में गोली मार दी। बाकी पुलिसकर्मी दरोगा को संभालने में लग गए इसका फायदा उठाकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी को कुठालगेट से पहले घेर लिया, लेकिन उसने वहां पर कई फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिसमें एक गोली उसके पैर में भी लगी। घायल दरोगा और आरोपी को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में कोतवाली मसूरी और थाना राजपुर में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 13 जनवरी की शाम पुलिस को एक महिला थानो रोड स्थित बड़ासी पुल के नीचे घायल अवस्था में मिली थी। दो दिन बाद जब उसका सिटी स्कैन हुआ तो पता चला कि महिला के सिर में गोली मारी गई है। पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश की तो महिला की बहन काव्या निवासी ज्वालापुर ने उसकी पहचान बड़ी बहन तानिया के रूप में की। उसने पुलिस को बताया था कि तानिया की शादी सोनीपत, हरियाणा निवासी शुभम के साथ हुई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि शुभम और तानिया कई दिनों से अपने घर नहीं आए थे। शुभम के पिता प्रभुदयाल भी सितंबर से गायब हैं। उनकी गुमशुदगी भी सोनीपत पुलिस के पास दर्ज है।
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस का पहला शक शुभम पर ही गया। उसका नंबर भी बंद था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला। सोनीपत में उसकी एक पारिवारिक संपत्ति के विवाद के बारे में पता चला। इस बीच शनिवार रात पुलिस को पता चला कि आरोपी शुभम ऋषिकेश में ठहरा हुआ है। पुलिस ऋषिकेश जाती इससे पहले ही वहां की पुलिस ने उसके मसूरी में होने की जानकारी दी। इस पर रायपुर थाने के दरोगा मिथुन कुमार दो दरोगा और एक सिपाही के साथ उसे पकड़ने के लिए देहरादून से मसूरी पहुंचे। यहां पर वह मॉल रोड स्थित साक्षी होम स्टे के कमरा नंबर 101 में ठहरा था। पुलिस दरवाजा खुलवाकर अंदर दाखिल हुई तो देखा कि शुभम बेड पर लेटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा मिथुन कुमार ने उसे दबोच लिया, लेकिन उसी वक्त शुभम ने पिस्तौल से उनके पेट में गोली मार दी। साथी पुलिसकर्मी मिथुन कुमार को संभालते रह गए और शुभम भाग निकला। उसने बाद में टैक्सी पकड़ी और देहरादून के लिए चल दिया। यहां कुठाल गेट पर चेकिंग होते देख वह टैक्सी से उतर गया। तब तक राजपुर पुलिस ने उसका पीछा किया। यहां उसने फिर से गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली शुभम के पैर में लगी। दरोगा मिथुन कुमार और आरोपी शुभम का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी के पास से दो पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बच्चों के अनुरोध पर मुख्यमंत्री धामी ने लिया ये बड़ा फैसला, माता सीता से है नाता


मिथुन कुमार के पेट में फंसी है गोली
दरोगा मिथुन कुमार का मैक्स अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है। बताया जा रहा है कि गोली उनके पेट में बड़ी और छोटी आंत के बीच में फंसी है। अंदरूनी रक्तस्राव हो रहा है। अभी और भी ऑपरेशन की जरूरत पड़ सकती है। फिलहाल, दरोगा मिथुन कुमार बोलने की हालत में नहीं है। आरोपी शुभम की निगरानी के लिए पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

पुलिस को पता चला था कि आरोपी शुभम मसूरी में ठहरा हुआ है। उसने होम स्टे में पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, जिसमें दरोगा मिथुन कुमार के पेट में गोली लगी है। शुभम को मुठभेड़ में पकड़ा गया है। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में भी गोली लगी है।
-अजय सिंह, एसएसपी देहरादून।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed