{"_id":"6478b15f8da0147bea034325","slug":"mussoorie-news-part-of-building-collapsed-in-landour-passers-by-narrowly-escaped-2023-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mussoorie: लंढौर में भवन का एक हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे राहगीर, काफी देर तक बंद रहा लिंक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie: लंढौर में भवन का एक हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे राहगीर, काफी देर तक बंद रहा लिंक मार्ग
Thu, 01 Jun 2023 08:29 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 01 Jun 2023 08:29 PM IST
सार
लंढौर में पुलिस चौकी-सर्वे मैदान लिंक मार्ग पर स्थित भवन लंबे समय से गिरासू स्थिति में है। भवन स्वामी किसी दूसरे मकान में रह रहे हैं और यह भवन खाली पड़ा है।
विज्ञापन
लंढौर में भवन का हिस्सा गिरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मसूरी शहर के लंढौर में पुलिस चौकी-सर्वे मैदान जाने वाले लिंक मार्ग पर स्थित भवन का एक हिस्सा गिर गया। इससे पास से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। भवन के मलबे से लिंक मार्ग काफी देर तक बंद रहा।
विज्ञापन
लंढौर में पुलिस चौकी-सर्वे मैदान लिंक मार्ग पर स्थित भवन लंबे समय से गिरासू स्थिति में है। भवन स्वामी किसी दूसरे मकान में रह रहे हैं और यह भवन खाली पड़ा है। मसूरी में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश के कारण बृहस्पतिवार को भवन का एक हिस्सा लिंक मार्ग पर गिर गया। इससे आसपास से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
Uttarakhand: तवाघाट-लिपुलेख हाईवे पर लखनपुर में दरकी चट्टान, सड़क पर आ गिरा पूरा 'पहाड़'
विज्ञापन
भवन स्वामी दीपक अग्रवाल ने कहा, भवन की स्थिति ठीक नहीं है। वह पहले भी नगर पालिका, एमडीडीए को लिखित सूचना देकर भवन बनाने की अनुमति की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक उन्हें अनुमति नहीं मिली है। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
गिरासू स्थिति में हैं अंग्रेजों के जमाने के कई भवन
लंढौर निवासी संदीप अग्रवाल ने बताया कि पूरे क्षेत्र में अधिकांश भवनों की स्थिति बहुत खराब है। कई भवन अंग्रेजों के जमाने के हैं, जो गिरासू स्थिति में हैं। कई बार भवनों का सर्वे भी हुआ, लेकिन आगे की कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने कहा कि लंढौर क्षेत्र में 27 गिरासू भवन स्वामियों को पूर्व में नोटिस दिए जा चुके हैं। उन्हें कहा गया है कि अपने भवनों को खुद हटा लें, जिससे जानमाल को नुकसान न हो।