{"_id":"600fa34b76334a1e9c7f70c1","slug":"mussoorie-news-gaushala-caught-fire-23-animals-dead-many-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mussoorie News : चड़ोगी में गोशाला में लगी आग, 23 पशुओं की मौत, कई झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie News : चड़ोगी में गोशाला में लगी आग, 23 पशुओं की मौत, कई झुलसे
Tue, 26 Jan 2021 11:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 26 Jan 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर क्षेत्र के चड़ोगी गांव के पास एक गोशाला में आग लग गई। इससे 23 पशुओं की मौत हो गई। वहीं, कई पशु झुलस गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
राजस्व निरीक्षक रमेश चौहान ने बताया कि नैनबाग तहसील के चड़ोगी गांव निवासी जयपाल सिंह पुत्र दीवान सिंह की गांव के पास मौसीरीना तोक में स्थित गोशाला में आग लग गई। इसमें दो बैल, एक बछड़े और 20 बकरियों की मौत हो गई। साथ ही एक गाय, एक बछड़ा और एक बकरी का बच्चा झुलस गया। इनका मौके पर ही उपचार किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आग से पीड़ित व्यक्ति का करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से एक एटीएम कार्ड भी मिला है, जिसे जांच के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
वहीं, एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। कहा कि पीड़ित व्यक्ति की हर संभव मदद का प्रयास किया जा रहा है।
गोशाला में लगी आग, 20 बकरियां और तीन गोवंश की मौत
टिहरी के जौनपुर ब्लाक के ग्राम चड़ोगी में रविवार रात को गोशाला में आग लगने से 20 बकरियां और तीन गोवंश जिंदा जल गए, जबकि एक गाय और बछड़ा झुलस गए। पशुपालक जयपाल सिंह कैंतुरा ने बताया कि रविवार शाम को वह अपनी 20 बकरियां, दो गाय, दो बैल और दो बछड़े गोशाला में बांधने के बाद मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए गोशाला के बाहर रोज की तरह पूरी सुरक्षा के साथ आग जलाकर अपने घर निकल गए थे।
सोमवार सुबह छह बजे आकर देखा तो पूरी गोशाला जलकर राख हो गई थी। जिससे अंदर बांधी 20 बकरियां, दो बैल और एक बछड़े की आग में जल कर मौत हो गई, जबकि एक गाय और बछड़ा बुरी तरह से झुलसा हुआ था। ग्रामीणों ने नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कानूनगो रमेश चौहान ने बताया कि गोशाला में आगजनी होने से 20 बकरियां और दो बैल और एक बछड़े की मौत हुई है। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा देने का प्रयास किया जाएगा।