फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie News Bagwal Budhi Diwali celebrated Cabinet Minister also danced with local people

Mussoorie: पहाड़ों की रानी में धूमधाम से मनाई बूढ़ी दिवाली, स्थानीय लोगों के साथ कैबिनेट मंत्री भी थिरके

Sun, 10 Dec 2023 06:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Dec 2023 06:27 PM IST
सार

कैंपटी रोड जीरो प्वाइंंट के निकट अगलाड़-यमुना घाटी विकास मंच की ओर से बग्वाल का आयोजन किया गया। मसूरी में रहने वाले रवांई, जौनपुर और जौनसार के लोगों ने पर्व मनाया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर नृत्य कर लोगों को बग्वाल की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
Mussoorie News Bagwal Budhi Diwali celebrated Cabinet Minister also danced with local people
मसूरी में मनाया गया बग्वाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी में बग्वाल (बूढ़ी दीपावली) पारंपरिक तरीके से मनाई गई। पारंपरिक वेशभूषा में लोगों ने ढोल-दमाऊ के साथ रासो, तांदी और जैंता नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और पर्यटक भी ढोल-दमाऊ की थाप पर जमकर थिरके।

विज्ञापन


कैंपटी रोड जीरो प्वाइंंट के निकट अगलाड़-यमुना घाटी विकास मंच की ओर से बग्वाल का आयोजन किया गया। मसूरी में रहने वाले रवांई, जौनपुर और जौनसार के लोगों ने पर्व मनाया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर नृत्य कर लोगों को बग्वाल की शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि लोक संस्कृति को जीवंत रखने के लिए रवांई-जौनपुर और जौनसार का बड़ा योगदान है। कहा युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से हमेशा जुड़ा रहना चाहिए। सबसे पहले डिमसा पूजन, होल्डे दहन किया गया। होलियात नृत्य, सराय नृत्य, भीरुड़ी अखरोट वितरण, रस्साकशी का आयोजन हुआ। लोक नृत्य देखने के लिए काफी पर्यटक भी पहुंचे।
विज्ञापन


VIDEO : मसूरी में धूमधाम से मनाई गई बूढ़ी दिवाली, स्थानीय लोगों के साथ जमकर थिरके कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास मंच के अध्यक्ष शूरवीर सिंह रावत ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ों रखने के लिए मंच की ओर से हर साल आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, राजेन्द्र रावत टकारना, गोकुल नौटियाल, प्रकाश राणा, सूरत सिंह रावत, बलदेव सिंह, रमेश खंडूरी, रणवीर कंडारी, दिनेश पंवार, आशुतोष कोठारी, आशीष जोशी, वीरेन्द्र राणा, मनोज गौड़, नरेश नौटियाल, गोविंद नौटियाल और वीरेंद्र थापली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed