फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie: Murderer and gangrape prize accused arrested After Six Years Nepal borde in Bihar

Mussoorie: छह साल से फरार हत्या व गैंगरेप का ईनामी आरोपी नेपाल सीमा से गिरफ्तार, छिपकर बिहार में ली थी शरण

Fri, 17 Mar 2023 04:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Mar 2023 04:50 PM IST
सार

बता दें कि 13 जुलाई 2017 को मसूरी से करीब दो किलोमीटर नीचे चूनाखाला के जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था। उसका चेहरा झुलसा हुआ था। मौके पर फॉरेन्सिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य लेते हुए हत्या की आशंका जताई थी।

विज्ञापन
Mussoorie: Murderer and gangrape prize accused arrested After Six Years Nepal borde in Bihar
हत्या व गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून पुलिस ने छह साल से फरार युवती की हत्या और गैंगरेप के आरोपी को बिहार में नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। पुलिस को सूचना मिली थी आरोपी बिट्टू साहनी उर्फ सुरेन्द्र साहनी निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहियारा जिला सीतामड़ी बिहार नेपाल सीमा पर देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

ये था मामला

बता दें कि 13 जुलाई 2017 को मसूरी से करीब दो किलोमीटर नीचे चूनाखाला के जंगल में एक युवती का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था। उसका चेहरा झुलसा हुआ था। मौके पर फॉरेन्सिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य लेते हुए हत्या की आशंका जताई थी। शव की शिनाख्त उत्तरकाशी के पुरोला निवासी युवती के रूप में हुई थी। जिसके बाद इस मामले में मुकदजा दर्ज किया गया था। इस दौरान सामने आया था कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गयी थी। साथ ही उसके चेहरे पर तेजाब डालकर उसकी पहचान छिपाने का प्रयास किया गया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed