फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie hotel accused of not giving room after taking money

Dehradun News: मसूरी के होटल पर रुपये लेकर कमरा नहीं देने का आरोप

Sun, 09 Apr 2023 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Mussoorie hotel accused of not giving room after taking money
- नाराज पर्यटक ने कंज्यूमर कोर्ट जाने की कही बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी। शहर के एक होटल में एडवांस बुकिंग और पेमेंट के बाद भी होटल संंचालक पर कमरा नहीं देने का आरोप लगाया है। पर्यटक का आरोप है कि कमरे के लिए अधिक पैसों की मांग की गई। नाराज पर्यटक ने मामले को कंज्यूमर कोर्ट ले जाने की बात कही है।
टूरिस्ट हेल्पलाइन सोशल साइड पर पर्यटक ने लिखा कि मसूरी स्थित ओयो होटल फ्लोरिंस में एक महीने पहले 7 से 9 अप्रैल की बुकिंग कराई थी। 25 मार्च को 2274 रुपये ऑनलाइन पेमेंट किया। पर्यटक ने आरोप लगाया कि होटल पहुंचने पर उन्हें स्टाफ ने कमरा देने से मना कर दिया। होटल स्टाफ ने कमरा खाली नहीं होने और दूसरे होटल जाने की बात कही। पर्यटक ने लिखा कि जब उसने ओयो कस्टमर केयर पर बात की तो वहां से भी संतोष जनक उत्तर नहीं दिया गया और दूसरा कमरा तीन हजार रुपये प्रतिदिन देने की बात कहने लगे।
विज्ञापन

वहीं, होटल संचालक अंकित शर्मा का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। ओयो की तरफ से कस्टमर के आने की कोई सूचना नहीं थी और नहीं कोई बुकिंग थी। मामले की जानकारी ओयो को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ऐसी घटनाओं से खराब होती है मसूरी की छवि
मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल का कहना है कि ऐसी घटनाओं से मसूरी की छवि खराब होती है। इस पर प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। कोई भी कस्टमर बुकिंग करके आता है तो उसे होटल में कमरा मिलना चाहिए। कहा कि होटलों को बुक के नाम पर कुछ कंपनियां फर्जीवाड़ा कर रहीं हैं, इस पर प्रशासन नजर रखनी चाहिए।
-----
मामले की जांच की जाएगी। ऐसी घटना फिर न हो, इसको लेकर होटल संचालक और ओयो से बात की जाएगी। गलत तरीके से होटल का टैरिफ बढ़ाने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

- नंदन कुमार, एसडीएम
----
मामले की शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी होटल को पर्यटकों से गलत तरीके से टैरिफ लेने की छूट नहीं है। ऐसे होटलों का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। - सुशील नौटियाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed