फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie Encounter Dehradun Police not know Accused Shubham intentions Firing anymore

Mussoorie Encounter: पत्नी को गोली मारकर भागा था..फिर भी शुभम के दुस्साहस को भांपने में चूक कर गई पुलिस

Sun, 21 Jan 2024 10:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Jan 2024 10:31 PM IST
सार

Mussoorie Police Encounter: माना यह भी जा रहा है कि पुलिस को इस बात की उम्मीद ही नहीं थी कि शुभम इस होम स्टे में मिल जाएगा। एक तरह से पुलिस यहां तस्दीक के लिए ही गई थी।

विज्ञापन
Mussoorie Encounter Dehradun Police not know Accused Shubham intentions Firing anymore
पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के रायपुर में पत्नी को गोली मारकर फरार हुए पति ने मसूरी स्थित होम स्टे में पुलिस पार्टी पर भी हमला कर दिया।  पूरे घटनाक्रम में पुलिस शुभम के दुस्साहस को भांपने में चूक कर बैठी। शुभम पत्नी को गोली मारकर भागा था यह लगभग साफ हो गया था। बावजूद इसके जो टीम होमस्टे में शुभम को पकड़ने में गई उसके पास असलाह तो था लेकिन अपने बचाव को बुलेट प्रूफ जैकेट जैसा कोई कवच नहीं पहना।

विज्ञापन


यही कारण था कि जब दरोगा घायल हुए तो बाकी टीम उन्हें संभालने में लग गई और जवाबी कार्रवाई नहीं कर सकी। यदि ऐसा होता तो शायद शुभम को वहीं ढेर कर दिया जाता। हालांकि, साथी की जान किसी भी फोर्स के लिए प्राथमिकता पर होती तो वही मसूरी गई टीम ने भी किया।
विज्ञापन


बस गनीमत यह रही कि उसने किसी और पर हमला नहीं बोला। लेकिन, माना यह भी जा रहा है कि पुलिस को इस बात की उम्मीद ही नहीं थी कि शुभम इस होम स्टे में मिल जाएगा। एक तरह से पुलिस यहां तस्दीक के लिए ही गई थी। लेकिन, दुर्भाग्य से यह घटना हो गई। उधर, शुभम के पिता के गायब होने के बाद से ही शुभम और तानिया भी गायब थी। ऐसे में माना यह भी जा रहा था कि शुभम भी इस घटनाक्रम का पीड़ित हो सकता है। यानी शुभम और उसकी पत्नी को भी किसी ने गायब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी मुठभेड़: पिता को भी उतारा था मौत के घाट, पत्नी जान गई राज तो ऐसे बनाया ठिकाने लगाने का प्लान

पत्नी के इंस्टाग्राम अकाउंट से उसकी बहन से कर रहा था बात
शुभम ने तानिया को मरा जानकर पुल के नीचे फेंक दिया था। लेकिन, उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से लगातार तानिया की बहन काव्या से बात कर रहा था। उसे बता रहा था कि वह जल्द ही घर आ जाएगी। किसी काम से शुभम के साथ गई है। इससे काव्या और उसके परिजनों को यही उम्मीद भी कि तानिया वापस आ जाएगी।

टैक्सी चालक को लिया गन प्वाइंट पर लौटाई पीछे
शुभम जैसे ही मसूरी से भागा पुलिस ने रूट पर नाकेबंदी कर दी। उसने मसूरी से एक टैक्सी ली और देहरादून की ओर चल दिया। वहां जब उसे कुठालगेट के पास चेकिंग का पता चला तो उसने टैक्सी चालक को भी गन प्वाइंट पर लेकर टैक्सी पीछे मोड़ने को कहा। टैक्सी चालक डर के मारे गाड़ी पीछे ले गया। करीब डेढ़ किलोमीटर पीछे जाकर वह गाड़ी से उतर गया और पैदल ही जंगल के रास्ते नीचे उतरने लगा। पुलिस को पता चल गया था कि एक गाड़ी पीछे मुड़ी है ऐसे में राजपुर पुलिस ने उसका पीछा कर गाड़ी को पकड़ लिया। चालक ने बताया कि वह युवक पीछे ही उतर गया है। इस पर पुलिस ने शुभम को भी पीछा कर मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया।

डीजीपी अभिनव कुमार लगातार रख रहे घटनाक्रम पर नजर
घटना उस वक्त हुई जब पुलिस कप्तान जिले से बाहर थे। ऐसे में कप्तान अजय सिंह लगातार दरोगा मिथुन कुमार के इलाज के संबंध में मैक्स अस्पताल में बात करते रहे। इस दौरान डीजीपी अभिनव कुमार भी रात करीब एक बजे से ही इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। डीजीपी और एसएसपी ने दरोगा मिथुन कुमार के परिजनों से बात की। कहा कि पुलिस परिवार उनके परिवार के साथ हर वक्त खड़ा है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमन और आईजी गढ़वाल केएस नगन्याल ने भी परिजनों से बात की। उधर, घायल शुभम को दून अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed