मसूरीः दिल्ली के युवक ने काटी हाथ की नस काटकर की आत्म्हत्या, होटल के कमरे में लटका मिला शव
कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है।
दिल्ली निवासी एक युवक रविवार शाम अपर माल रोड स्थित आनंद प्लाजा होटल में ठहरा हुआ था। सोमवार को उसे चेक आउट करना था। सुबह होटल प्रबंधक पालेश्वर प्रसाद ने चेक आउट के लिए कमरे में फोन किया। लेकिन फोन नहीं उठा।
कुछ देर बाद प्रबंधक ने फिर फोन किया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। उसके बाद वह कमरे में पहुंचे। लेकिन कमरा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद जब कमरा नहीं खुला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसआई सूरज बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर घुसी तो चारों तरफ खून फैला देखकर होश उड़ गए।
जबकि युवक चादर के सहारे पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने युवक को नीचे उतारकर शव कब्जे में लिया। तलाशी लेने पर सुसाइड नोट बरामद हुआ है। एसआई सूरज कंडारी ने बताया कि सुसाइड नोट में युवक ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। साथ ही इसमें उसने अपनी मां, जीजा और किसी पूनम नाम की लड़की से माफी मांगी है।
पूनम को उसने एक अच्छी लड़की बताते हुए परेशान न करने की बात लिखी है। युवक की पहचान बुधान प्रसाद कुशवाहा पुत्र लक्खी प्रसाद कुशवाहा निवासी हाउस आरएन-205, हॉस्टल ब्लॉक-3, एसपीजी कॉम्प्लेक्स, मेट्रो स्टेशन के पास द्वारका सेक्टर-8 बगडोला दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई है।
एसआई के मुताबिक परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उसके बाद पोस्टमार्टम आदि की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि मरने से पहले युवक ने अपने दोनों हाथों की नसें काट दी थी। मामले की जांच की जा रही है।