फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie: Delhi tourist dies after falling into George Everest's gorge

Mussoorie : जॉर्ज एवरेस्ट की खाई में गिरकर दिल्ली के पर्यटक की मौत, कई घंटों के रेस्क्यू अभियान के बाद मिला शव

Sat, 05 Aug 2023 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Aug 2023 12:55 AM IST
सार

सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स और फायर टीम मौके पर पहुंची साथ ही देहरादून से एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और खाई में गिरे पर्यटक के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लेकिन एसडीआरएफ की टीम के खाई में पहुंचने पर युवक दम तोड़ चुका था।

विज्ञापन
Mussoorie: Delhi tourist dies after falling into George Everest's gorge
रेस्क्यू अभियान के दौरान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटक स्थल जॉर्ज एवरेस्ट में एक पर्यटक गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स और फायर टीम मौके पर पहुंची साथ ही देहरादून से एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और खाई में गिरे पर्यटक के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लेकिन एसडीआरएफ की टीम के खाई में पहुंचने पर युवक दम तोड़ चुका था।

विज्ञापन


शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को पर्यटक स्थल जार्ज एवरेस्ट पार्क से करीब 50 मीटर ऊपर से एक युवक का पैर फिसल गया। वह करीब पांच 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया और गहरी खाई से मृतक पर्यटक का शव निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि शव को शहर के उप जिलाचिकित्सालय लंढौर की मोर्चरी में रखा गया। मृतक युवक की पहचान उमेश कुमार, पुत्र ब्रह्म कुमार, उम्र29, निवासी डिंडुखेड़ा थाना कांधला जिला शामली यूपी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह फिलहाल कल्याणपुरी, दिल्ली में रह रहा था। बताया कि उमेश कुमार अपने चाचा रवि और दो अन्य रिश्तेदार अमन और देवेंद्र के साथ 3 अगस्त को दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए थे। 4 अगस्त को ऋषिकेश से घूमने के लिए शाम करीब 5 बजे के लगभग मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट पहुंच गए थे लेकिन जॉर्ज एवरेस्ट पार्क से करीब 50 मीटर ऊपर टेकरी से उमेश कुमार का पैर फिसल गया और मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed