{"_id":"66f8c56275ef3800f60170f7","slug":"mussoorie-accident-car-fell-into-a-ditch-near-hathipaon-five-youths-from-muzaffarnagar-badly-injured-2024-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mussoorie: हाथीपांव के पास हादसा, मुजफ्फरनगर से मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie: हाथीपांव के पास हादसा, मुजफ्फरनगर से मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी, मची चीख पुकार
Sun, 29 Sep 2024 08:53 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 29 Sep 2024 08:53 AM IST
सार
Mussoorie Accident: चार युवक मुजफ्फरनगर से मसूरी घूमने आए थे। हाथीपांव रोड पर रात में अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
कार खाई में गिरने के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मसूरी में देर रात सड़क हादसा हो गया। मुजफ्फरनगर से आए युवकों की कार हाथीपांव के पास खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आकाश ,अमन, शशांक व करण मुजफ्फरनगर से मसूरी घूमने आए थे। हाथीपांव रोड पर रात में अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना मोबाइल व फायर सर्विस तुरंत मौके पर गई।
विज्ञापन
Uttarakhand : द्रोणागिरी ट्रैक पर गए केरल के पर्यटक की मौत, बदरीनाथ धाम दर्शन को आए कोलकाता के युवक की मृत्यु
विज्ञापन
Trending Videos
टीम ने चारों को युवकों को खाई से निकाला। उन्हें हल्की चोट आई थी। वहीं, पांचवां ड्राइवर साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस से दून अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लेकिन प्राथामिक जांच में सामने आया कि मौसम खराब होने के कारण उनकी कार खाई में गिरी।