फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand: Tourist from Kerala who went to Dronagiri trek dies

Uttarakhand : द्रोणागिरी ट्रैक पर गए केरल के पर्यटक की मौत, बदरीनाथ धाम दर्शन को आए कोलकाता के युवक की मृत्यु

Sun, 29 Sep 2024 01:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ज्योतिर्मठ (चमोली)।
अमर उजाला नेटवर्क, ज्योतिर्मठ (चमोली)। Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Sep 2024 01:05 AM IST
सार

द्रोणागिरी गांव से शव को हेलिकॉप्टर से ज्योतिर्मठ पहुंचाया गया। यहां शव का पोस्टमार्टम किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand: Tourist from Kerala who went to Dronagiri trek dies
file demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्रोणागिरी ट्रैक पर गए केरल के पर्यटक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। द्रोणागिरी गांव से शव को हेलिकॉप्टर से ज्योतिर्मठ पहुंचाया गया। यहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। चार पर्यटकों का दल 22 सितंबर को द्रोणागिरी के बागणी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गया था। ट्रैकिंग से लौटते समय अमल मोहन (35) निवासी पूवाथिकल हाउस इडडुकी केरल की मौत हो गई। अमल के साथ ट्रैकिंग पर गए विष्णु नायर निवासी अम्वाडी इराविचरा नाडुविल सूरानाड साउथ जिला कोरम केरल ने बताया, उन्होंने 22 सितंबर को ट्रैकिंग शुरू की।

विज्ञापन


उनके साथ हिरेन कुमार कुमार और उमंग अरविंद भाई दोनों निवासी नवसारी गुजरात भी शामिल थे। 23 सितंबर को वे द्रोणागिरी पहुंचे। 24 को बागणी बेस कैंप पहुंचे और अगले दिन 25 सितंबर को अरुड में बेस कैंप किया। अगले दिन शाम को बागणी बेस कैंप वापस आने पर अमल मोहन की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

वह चलने में भी असमर्थ हो गया था। 27 सितंबर को सुबह तीन बजे मौत हो गई। ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद एसडीआरएफ ने शव को द्रोणागिरी गांव तक पहुंचाया। वहां से शव को हेलिकॉप्टर से ज्योतिर्मठ लाया गया। ज्योेतिर्मठ थाना प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया, पर्यटक की शुक्रवार को मौत हो गई थी। शव को हेलिकॉप्टर से रविग्राम खेल मैदान लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता के यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत
बदरीनाथ धाम में दर्शनों के लिए आए एक युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कोलकाता से सौमिक विश्वास (21) निवासी 61 ब्लॉक सी, बांगर एवन्यू, नार्थ 24 परगनास, कोलकाता, पश्चिम बंगाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे स्वामी विवेकानंद अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया, सौमिक अस्थमा की बीमारी से पीड़ित था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed