फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder in rudrapur for land dispute case

आधा बीघा जमीन के विवाद में नगरकीर्तन में छह लोगों ने की 2 की हत्या, खेली थी खून की होली

Wed, 17 Apr 2019 03:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal यासीन अंसारी/ अमर उजाला, सितारगंज
यासीन अंसारी/ अमर उजाला, सितारगंज Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 17 Apr 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
murder in rudrapur for land dispute case
प्रतीकात्मक तस्वीर

वर्ष 2015 में जयमल सिंह को एनएच- 74 पर फोरलेन सड़क की जद में आई आधा बीघा जमीन के विवाद में मार दिया गया था। जयमल हत्याकांड के बाद जमानत पर रिहा अभियुक्तों ने सजा से बचने के लिए और साक्ष्यों को मिटाने के लिए एक बार फिर खून की होली खेली थी।

विज्ञापन


7 जनवरी 2018 को कड़ाके की ठंड के बीच आरोपियों ने नगर कीर्तन में ही दो लोगों की जान लेकर शहर में दहशत फैला दी थी। हमला चश्मदीद गवाह को लक्ष्य बनाकर किया गया था, लेकिन गवाह तो बच गया परंतु पंचनामे में गवाही देने वाले दलजीत सिंह उर्फ सोनू की मौत हो गई, जबकि बीच बचाव के लिए आए हरबंश सिंह को भी हत्यारों ने मार डाला था।
विज्ञापन

 

आशंका जताई गई थी कि जयमल हत्याकांड में सजा से बचने को यह खूनी खेल खेला गया था। असल में 17 जुलाई 2015 को हुए जयमल हत्याकांड के अभियुक्तों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच समझौते को लेकर कई बार प्रयास हुए लेकिन पीड़ित परिवार दोषियों को सजा दिलाने पर अड़ा रहा।

जयमल के परिजनों की अपील-हल्के में न लें भूमि विवाद को
जयमल सिंह की हत्या के बाद उनके परिजनों ने पुलिस एवं प्रशासन से अपील की है कि वे जमीन विवाद को हल्के में न लें। परिजनों ने बताया कि महज आधा बीघा जमीन का विवाद खूनी संघर्ष ले लेगा किसी को उम्मीद नहीं थी। परिजनों ने कहा कि जमीन विवाद की जांच तत्कालीन एसडीएम के पास पहुंची थी। अगर उस समय प्रशासन मामले को गंभीरता से लेता तो मामला इतना गंभीर नहीं होता। परिजनों ने पुलिस से अपील की है कि जमीन विवाद को लेकर कभी ढील न बरतें। जयमल सिंह के बेटे अंग्रेज सिंह ने कहा कि वह नहीं चाहते कि जो उनके साथ हुआ, वह किसी अन्य परिवार के साथ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed