{"_id":"6499f3cfdf2eb97b7c0df099","slug":"murder-case-against-friend-in-plumbers-death-case-dehradun-news-c-5-drn1037-186142-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्लंबर की मौत मामले में दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्लंबर की मौत मामले में दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
पटेलनगर क्षेत्र में प्लंबरिंग का काम करने वाले युवक की मौत के बाद अब उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के भाई का आरोप है कि आरोपी उसके भाई और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देता था। इसी षडयंत्र के तहत वह भाई को बुलाकर अपने घर ले गया और उसे करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना 15 जून की है। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि छोटू निवासी कस्सावान मोहल्ला, मंडावर बिजनौर अपनी पत्नी के साथ क्षेत्र में रहकर प्लंबरिंग का काम करता था। 15 जून को वह अपने दोस्त धनंजय के साथ उसके कमरे पर गया था। वहां शाम के वक्त वह अचानक बेहोश हो गया। धनंजय उसे ई-रिक्शा से अस्पताल ले गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक आया। छोटू के हाथ में शॉर्ट सर्किट होने जैसे जले हुए के निशान थे। छोटू की मौत के बाद उसके परिजन शव को अपने साथ ले गए।
अब छोटू के छोटे भाई मनोहर ने धनंजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसका कहना है कि धनंजय रोज छोटू और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देता था। 14 जून को उसकी पत्नी हिमाचल के हनोल चली गई थी। अगले दिन छोटू की मां ने उसे फोन किया तो उसने बताया कि वह धनंजय के साथ है। इसके कुछ देर बाद छोटू की पत्नी ने भी उसे फोन किया तो उसने यही जवाब दिया। शाम के वक्त छोटू की पत्नी शीतल ने फिर फोन किया तो कुछ देर घंटी बजने के बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। शीतल उस वक्त देहरादून के रास्ते में थी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जब वह धनंजय के घर पहुंची तो देखा कि वह बेसुध पड़ा हुआ था। उसके हाथ में जले हुए के निशान थे। मनोहर ने पुलिस को बताया कि धनंजय ने उसके भाई की हत्या की है। इंसपेक्टर ने बताया कि धनंजय कुमार गौतम के खिलाफ छोटू की हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।