{"_id":"59df191c4f1c1b70548b6f54","slug":"mural-painting-on-dehradun-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय की दीवार दिखेंगे प्रदेश के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय की दीवार दिखेंगे प्रदेश के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
mural
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पौराणिक एवं आस्था से जुड़े धार्मिक स्थलों के साथ अब प्रमुख पर्यटन स्थलों की झलक सचिवालय की दीवार पर देखने को मिलेगी। दरअसल मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने म्युरल पेंटिंग के जरिए देवभूमि के प्रमुख स्थलों को सचिवालय की दीवार पर उकेरा है। फिलवक्त म्युरल पेंटिंग तैयार हो चुकी है और अब उद्घाटन का इंतजार है।
विज्ञापन
उद्यान अधिकारी एआर जोशी के मुताबिक उत्तराखंड धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन का हब है। उत्तराखंड के कई लोग अपने ही प्रदेश के दूसरे जिलों में पौराणिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों को देखने नहीं जा पाते हैं। इसके अलावा पहाड़ों की खूबसूरती देखने के लिए हर साल देशभर से लाखों सैलानी उत्तराखंड आते हैं।
विज्ञापन
लोगों को पूरे उत्तराखंड के दर्शन कराने के लिए एमडीडीए द्वारा करीब 50 लाख रुपये की लागत से सचिवालय की राजपुर रोड स्थित दीवार पर म्युरल पेंटिंग तैयार की गई है। दीवार पर पत्थर और फाइबर के मिश्रण से प्रदेश के सभी जिलों के एतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक एवं पर्यटन के लिए चर्चित जगहों की म्युरल पेंटिंग से उकेरा गया है। दीवार की ऊंचाई आठ फीट और लंबाई करीब 400 फीट है। पेंटिंग करीब तीन माह में बनकर तैयार हो चुकी है। बहरहाल पेंटिंग उद्घाटन के लिए ढकी गई है।
विज्ञापन
म्युरल पेंटिंग में दिखेंगे ये स्थान
रुद्रप्रयाग : केदारनाथ, तुंगनाथ
पौड़ी : लक्ष्मण मंदिर और लक्ष्मण झूला
उत्तरकाशी : गंगोत्री, यमुनोत्री
चमोली : बद्रीनाथ, हेमकुंड, फूलों की घाटी
हरिद्वार : आईआईटी रुड़की, हरकी पैड़ी, गंगा आरती
देहरादून: क्लॉक टावर, एफआरआई
बागेश्वर: बागनाथ मंदिर, बुड क्राफ्ट, कौसानी, पिंडारी ग्लेशियर
चंपावत: देवीधूरा बग्वाल, विवेकानंद आश्रम
ऊधमसिंह नगर: नानकमत्ता गुरुद्वारा, पंतनगर विवि, मोटेश्वर महादेव मंदिर
पिथौरागढ़: ओम पर्वत, नारायण आश्रम, पंचाचली पर्वत
अल्मोड़ा: कटारमल मंदिर, जागेश्वर धाम, गोलू देवता मंदिर चितई
नैनीताल: राजभवन, हाईकोर्ट और नैनी झील आदि