फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Munna's attitude: I am from tribal area but I follow rules

मुन्ना सिंह के तेवर : जनजाति क्षेत्र से हूं पर नियम और कायदे से चलता हूं

Tue, 17 Dec 2024 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Munna's attitude: I am from tribal area but I follow rules
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि वह जनजाति क्षेत्र हैं, लेकिन नियम और कायदे से चलने वाले विधायक हैं। वह एक जाति विशेष के नहीं बल्कि जनता के विधायक हैं। उन्होंने कहा कि वह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण पर आपत्ति नहीं जता रहे हैं। वह विकासनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद को अनुसूचति जाति के लिए आरक्षित करने पर आपत्ति पर नियम और कायदे के अनुसार अपनी बात रख रहे हैं। कहा कि स्वयं को चकराता क्षेत्र का बताने वाले छिछोरी सोच वाले लोगों में नियम कानून की समझ नहीं है।
विज्ञापन


सोमवार को दिनकर विहार स्थित कार्यालय में अमर उजाला से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि शासन ने निर्धारित प्रकिया के तहत नियमावली तैयार की है। सरकार का काम नियमावली तैयार कर आरक्षण अनुसूची जारी करना है। यह अनंतिम अनुसूची होती है। इस पर प्रकाशन के सात दिन तक आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है। जब आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है उसके बाद कुछ लोगों का कहना कि मैंने सरकार के खिलाफ स्टंट ले लिया है यह मेरी समझ से परे है। उन्होंने कहा कि यह अर्द्ध न्यायिक प्रकिया होती है इसमें मंत्री भी हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं। आपत्ति की अवधि सात दिन है इसे मुख्यमंत्री भी आठ या तीन दिन नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि उनके पास विकासनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने पर आपत्ति आई है। उन्हें आरक्षण क्रम की जानकारी नहीं है। कहा कि अवरोही क्रम में सभी नगर पालिका परिषद में से एक में अध्यक्ष की सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित होनी है। अगर, क्रम एक और दो में खटीमा और धारचूला में सीट आरक्षित रही है तो विकासनगर में आरक्षण लागू होगा ही ऐसा नहीं है तो सीट सामान्य हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकते कि उनके पास तीन व्यक्ति आए और एक व्यक्ति को इस आधार पर नियुक्ति दे दें कि वह उनके गांव का रहने वाला है। बताया कि वह सभी के विधायक और नियम कानून पालन करने वाले के रूप में अपनी पहचान रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------



जनजाति क्षेत्र के लोगों ने भी किया था आरक्षण का विरोध

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि पिछली बार जौनसार बावर की कुनैन, चिल्हाड़ और खारसी क्षेत्र पंचायत सीट को आरक्षित करने पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति दर्ज करवाई थी। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट पर आपत्ति दर्ज करते हुए ओबीसी करने की मांग की गई थी। विधायक ने कहा कि कुनैन की सीट को आपत्ति के बाद ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया। बताया कि यह एक प्रकिया का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed