ईवीएम में गड़बड़ी के मामले में बोले भाजपा विधायक, ऐसे नहीं जीते जाते चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल हाईकोर्ट ने सोमवार को एक याचिका की सुनवाई के दौरान 2017 के विधानसभा चुनाव में संबंधित विधानसभाओं के विजयी प्रत्याशियों, चुनाव मशीनरी आदि का पक्ष जान लेने का आदेश दिया था। अब इस मामले में भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान कांग्रेसी नेताओं पर तंज कसा है।
कांग्रेसियों पर जमकर बरसे मुन्ना सिंह चौहान
विकासनगर से भाजपा के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि वे हाई कोर्ट के आदेश का पूरा सम्मान करते हैं। कांग्रेसी नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अदालत के माध्यम से चुनाव जीते और हारे नहीं जाते।
उन्होंने कहा, कांग्रेसी अपनी हार नहीं पचा पा रहे हैं। बता दें कि ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर हाइकोर्ट पहुंचे कांग्रेसी नेताओं को हाईकोर्ट ने कुछ हद तक राहत दी। कोर्ट ने इनकी याचिका को स्वीकार करने से पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में संबंधित विधानसभाओं के विजयी प्रत्याशियों, चुनाव मशीनरी आदि का पक्ष जान लेना बेहतर माना।