फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Municipality Vikasnagar seized one kiosk and two street vendors

Dehradun News: नगर पालिका विकासनगर ने एक खोखे और दो रेहड़ियों को किया जब्त

Wed, 23 Oct 2024 03:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Municipality Vikasnagar seized one kiosk and two street vendors
नगर पालिका ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान डाकपत्थर रोड पर एक खोखे और दो रेहड़ियों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान टीम को हल्के-फुल्के विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं, डाकपत्थर चौक के पास गंदगी फैलाने पर दो सब्जी विक्रेताओं का चालान किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कर एवं राजस्व अधीक्षक मोहित पाठक के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाया। टीम ने डाकपत्थर पर रोड पर नाले के ऊपर लगाए गए वर्कशॉप के खोखे को जेसीबी से हटाकर जब्त कर लिया। वहीं, दो रेहड़ियों को भी जब्त किया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारी ने विरोध किया, लेकिन टीम के सामने उसकी एक नहीं चली।
विज्ञापन


उसके बाद टीम डाकपत्थर चौक के पास पहुंची। वहां दो सब्जी की दुकानों के बाहर गंदगी फैली हुई मिली। टीम ने दोनों दुकानदारों का 500-500 रुपये का चालान कर दिया। आगे से गंदगी न फैलाने की चेतावनी दी। उसके बाद टीम ने मुख्य बाजार में दुकानों के बाहर रखे फ्लैक्स जब्त किए। दुकानों के बाहर फुटपाथ और सड़क पर खड़े वाहनों को प्रतिष्ठानों के भीतर रखने के लिए कहा। आगे से सामान बाहर पाए जाने पर चालान और सामान जब्त करने की चेतावनी दी। टीम में सचिन कुमार, रविकांत, अनिल गुप्ता, मनोज, जगमोहन रावत, सोनू, सुभाष, सुरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed