फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Municipal Corporation, Lonivi, Electricity Department had maximum complaints in public hearing

Dehradun News: जनसुनवाई में नगर निगम, लोनिवि, विद्युत विभाग की रहीं सर्वाधिक शिकायतें

Fri, 14 Jul 2023 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation, Lonivi, Electricity Department had maximum complaints in public hearing
विकासखंड रायपुर में बृहस्पतिवार को प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान 150 शिकायतें आईं, इसमें अधिकतर नगर निगम, लोनिवि, विद्युत विभाग, वन विभाग, जल निगम, सिंचाई, जल संस्थान, राजस्व, एमडीडीए, समाज कल्याण विभाग की रहीं।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनमानस की समस्याओं को गंभीरता से लें और उनका समय से समाधान करें। लोगों की छोटी-छोटी समस्याएं होती हैं, जिनका निस्तारण अधिकारी अपने स्तर पर कर सकते हैं। जिनका निस्तारण उच्चस्तर पर होना है उन शिकायतों को अपने उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को प्रेषित करें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा, जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की मॉनिटरिंग करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके निस्तारण के लिए निर्देश दें।
विज्ञापन

जनसुनवाई विकासखंड रायपुर में 2.5 करोड़ की लागत से नवनिर्मित पशु चिकित्सालय में तकनीकी कार्मिक तैनात न किए जाने की शिकायत मिली। इस पर मंत्री ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। पेयजल से संबंधित शिकायतों पर मंत्री ने कहा कि जनपद में छह डिवीजन होने के बावजूद पेयजल संबंधी शिकायतें नहीं होनी चाहिए। अपर राजीव नगर में सीवर संबंधी शिकायतों पर जल संस्थान को समाधान करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री जी ने क्षेत्रीय विधायक रायपुर के साथ मालदेवता के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र और खेरी गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ, ब्लाक प्रमुख रायपुर ममता देवी, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार, निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण विक्रम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed