फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Municipal Corporation: Investigation of hoarding scam also lost

नगर निगम ः होर्डिंग घोटाले की जांच भी हुई गुम

Tue, 13 Aug 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation: Investigation of hoarding scam also lost
देहरादून। नगर निगम में वर्ष 2003 में हुए होर्डिंग घोटाले की जांच भी गुम हो गई है। नगर निगम ने मार्च 2003 में दिल्ली की एक कंपनी को 5.88 करोड़ रुपये में दो साल के लिए होर्डिंग्स लगाने का टेंडर दिया था। इस टेंडर के लिए स्थानीय कंपनियां इससे अधिक धनराशि देने को तैयार थीं। ऐसे में जांच के आदेश हुए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

नगर निगम में होर्डिंग्स के ठेके का भी घोटाला सामने आया था। वर्ष 2003 में हुए इस घोटाले की जांच भी अन्य घोटालों की तरह गुम हो गई है। निगम की ओर से शहर में होर्डिंग्स के लिए टेंडर निकाले गए थे। इसे लेकर प्रदेश की कई कंपनियों के साथ ही दिल्ली की एक कंपनी ने भी आवेदन किया था। आरोप है कि सांठगांठ के चलते निगम में उस कंपनी को पांच करोड़ 88 लाख रुपये में टेंडर दे दिया। वहीं, कई स्थानीय कंपनियां निगम को इससे भी अधिक राजस्व देने को तैयार थीं। ऐसे में नियमों को दरकिनार कर दिल्ली की कंपनी को टेंडर देने पर काफी बवाल मचा। निगम के साथ ही शासन स्तर पर जांच की गई, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन

---
होर्डिंग्स घोटाले को लेकर तत्कालीन अधिकारियों द्वारा जांच कराई गई थी, लेकिन इसके बाद भी मामले को फिर से दिखवाया जाएगा, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नीरज जोशी, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed