{"_id":"65396633978dd9c9790a0cd4","slug":"municipal-corporation-has-prepared-a-concrete-action-plan-dehradun-news-c-5-1-drn1030-274415-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: खबर का असर...अब नगर निगम के ट्रिपल 'आर' से स्वच्छता रैंकिंग में आएगा सुधार, ये है योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: खबर का असर...अब नगर निगम के ट्रिपल 'आर' से स्वच्छता रैंकिंग में आएगा सुधार, ये है योजना
Thu, 26 Oct 2023 04:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 04:03 PM IST
सार
घरों में कूड़े का पृथक एकत्रीकरण, डोर-टु-डोर कलेक्शन, कूड़े को रिड्यूज, रियूज एवं रिसाइकिल किया जाएगा। प्रथम चरण में संस्था 50 वार्ड में अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
देहरादून
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वच्छता सर्वेक्षण में दून की रैंकिंग में सुधार के लिए नगर निगम ने ठोस कार्ययोजना तैयार की है। निगम 50 वार्ड से डोर-टु -डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था को मजबूत करेगा। गीले एवं सूखे कूड़े का पृथक-पृथक एकत्रीकरण कर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग सख्ती से रोकेगा। कूड़े को रिड्यूज, रियूज और रिसाइकिल करेगा। प्रत्येक वार्ड से निकलने वाले कूड़े को निस्तारित करेगा। इसके लिए नगर निगम ने बेसिक म्युनिसिपल वेस्ट वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड संस्था का चयन किया है।
विज्ञापन
वर्ष 2016 से देशभर में स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरूआत हुई थी। देशभर में अन्य शहरों के मुकाबले दून की रैंकिंग काफी पीछे रही। वर्ष 2018 में दून की रैंकिंग 384 थी। हालांकि, इसके बाद से दून ने लगातार सुधार किया और पिछले वर्ष दून शहर को 69वीं रैंक प्राप्त हुई। नगर निगम अब दून को देशभर के टॉप-50 शहरों में शामिल करने के हिसाब से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
Akhilesh Yadav: कार्यकर्ताओं से बोले सपा नेता- चर्चा के लिए लखनऊ मत आओ, उत्तराखंड में मेरा कार्यक्रम लगाओ
विज्ञापन
अमर उजाला आम जनता की आवाज और सुझाव निगम तक पहुंचाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक कर रहा है। नगर निगम ने अब साफ सफाई की व्यवस्था सुधारने के लिए बेसिक म्युनिसिपल वेस्ट वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड संस्था का चयन किया है। संस्था प्रत्येक वार्ड में जनता से सीधा संपर्क स्थापित करेगी। घरों में निकलने होने वाले कूड़े को निस्तारित कराएगी।
स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधार के लिए लोगों का सहयोग और जागरूकता जरूरी है। घरों में कूड़े का पृथक एकत्रीकरण, डोर-टु-डोर कलेक्शन, कूड़े को रिड्यूज, रियूज एवं रिसाइकिल किया जाएगा। प्रथम चरण में संस्था 50 वार्ड में अभियान चलाएगी। बेहतर परिणाम आने पर संस्था से अन्य वार्ड में भी कार्य करवाया जाएगा।
- मनुज गोयल, नगर आयुक्त नगर निगमI