{"_id":"59e4404d4f1c1bee688b5e85","slug":"mukesh-ambani-offering-prayer-in-badrinath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान बदरी-केदार के दर पहुंचे देश के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान बदरी-केदार के दर पहुंचे देश के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
mukesh ambani
- फोटो : amar ujala
देश के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी ने सोमवार को भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बीच मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बदरी के दर्शन किए।
विज्ञापन
सोमवार सुबह साढ़े बजे मुकेश अंबानी धाम पहुंचे और भगवान बदरीश की पूजा अर्चना की। मुकेश अंबानी के साथ में पुत्र हरिअनंत एवं कई रिश्तेदार भी शामिल थे। बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद गरीब यात्रियों के लिए उनके द्वारा बनाये जा रहे रैनबसेरे का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
मुख्यकार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि बसेरे का संचालन श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति करेगी। इसके बाद अंबानी ने भगवान केदारनाथ के दर्शन भी किए। इसके बाद वह वापस लौट गए। सोमवार हेलीकॉप्टर से मुकेश अंबानी धाम पहुंचे थे। वहीं मुकेश के भाई अनिल अंबानी ने रविवार को पत्नी टीना अंबानी के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शन किए।
विज्ञापन
रविवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे वह हेलीकॉप्टर से पत्नी टीना अंबानी के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे। उनके साथ दो लोग और थे। अंबानी दंपति ने आधा घंटे तक बदरीनाथ धाम में वेद पाठ में भाग लिया। दस मिनट उन्होंने बदरीनाथ स्थित अपने कोकिला धीरज भवन में विश्राम किया। दोपहर में करीब एक बजे वह हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट के लिए रवाना हो गए।