पढ़िए, ऐसे बैंक के बारे में जो बिना गारंटी दे रहा लोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप लघु उद्योग लगाना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आपके लिए बड़ा सहारा साबित हो सकती है। इसके तहत आपको 50 हजार रुपए से 10 लाख रुपए तक का लोन कम ब्याज दरों पर उपलब्ध होगा।
दून में राष्ट्रीयकृत बैंक, ग्रामीण बैंकों के बीच मुद्रा योजना शुरू हो चुकी है। आप भी अपनी जरूरत और काबिलियत के हिसाब से लोन हासिल कर सकते हैं।
ये है मुद्रा योजना
मुद्रा यानी माइक्रो यूनिटस डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी लिमिटेड। यह छोटी इकाईयां स्थापित करने और पुरानी इकाईयों
को वित्तीय मदद दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से इसी साल शुरू की गई योजना है।
इसका मकसद छोटे से छोटे हाथ के कास्तकारों या छोटे कारोबार करने के इच्छुक लोगों को आसानी से कम ब्याज दरों पर बिना किसी गारंटी के लोन उपलब्ध कराना है।
छोटे उद्यमियों को 3 श्रेणियों में मिलेगा ऋण
शिशु : 50 हजार रुपए तक के लोन के लिए
किशोर : 50 हजार रुपए से पांच लाख रुपए तक के लोन के लिए
तरुण : पांच लाख से दस लाख रुपए तक के लोन के लिए
इन कार्यों के लिए मिलेगा लाभ
- ऑटो रिक्शा, छोटे माल ढोने वाले वाहन, ई रिक्शा, सवारी कार, टैक्सी खरीद।
- सैलून, ब्यूटी पार्लर, जिम, बुटीक, सिलाई दुकान, ड्राई क्लीनिंग, साइकिल व मोटर साइकिल मरम्मत दुकान, डीटीपी व फोटोकॉपी, दवा की दुकान, कोरियर एजेंट के लिए।
- पापड़ बनाना, अचार बनाना, जैम-जैली बनाना, ग्रामीण स्तर पर कृषि उत्पाद संरक्षण, मिठाई की दुकान, लघु सेवा खाद्य स्टॉल एवं दिन प्रतिदिन की कैटरिंग, कैंटीन सेवाएं, कोल्ड चेन गाड़ियां, शीत गृह, बर्फ बनाने वाली इकाईयां, आइसक्रीम बनाने वाली इकाईयां, ब्रेड एवं बन बनाने वाली इकाईयां आदि।
- हथकरघा, विद्युतकरघा, चिकनकारी, जरी एवं जरदोजी कार्य, परंपरागत इम्ब्रॉयडरी एवं हाथ के काम, पारंपरिक रंगरेजी एवं मुद्रण, कपड़ों के डिजाइन, बुनाई, सूत कताई, कंप्यूटरीकृत इम्ब्रॉयडरी, स्टिचिंग एवं नॉन गारमेंट वस्त्र उत्पाद जैसे कि बैग बनाने, गाड़ी की एसेसरीज, फ र्नीशिंग एसेसरीज आदि के लिए।
- अल्प वित्त संस्थाओं, व्यक्तियों, व्यक्तियों के समूहों, स्वयं सहायता समूह, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास आदि के लिए।
- महिलाओं के समूह, संयुक्त समूह, स्वयं सहायता समूह, सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने, चलाने और खेती से अलग गतिविधियों के लिए।
ऐसे मिलेगा लोन
- मुद्रा योजना के तहत लोन लेने की प्रक्रिया बेहद सरल है। आपको नजदीकी बैंक शाखा में संपर्क करना होगा। यहां आपको एक फार्म मिलेगा, जिसे भरकर जमा करना है। फार्म के आधार पर एक बार बैंक उस जगह का वेरिफिकेशन करेगा, जहां आपको काम शुरू करना है। वेरिफिकेशन होते ही सीधे लोन आपके खाते में भेज दिया जाएगा।
यहां करें संपर्क : नजदीकी पीएनबी, एसबीआई, ग्रामीण बैंक आदि की किसी भी शाखा में संपर्क करें। देहरादून में इसके कॉर्डिनेटर वरुण सिंघवाल के फोन नंबर 0135-2743119 पर जानकारी ले सकते हैं।