अमेरिका में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीतने के बाद मेघना पहली बार अपने शहर देहरादून पहुंची तो यहां जोर-शोर से उनका स्वागत हुआ। बाइक रैली संग एयरपोर्ट से राजपुर रोड स्थित होटल मधुबन पहुंची मेघना ने दूनवासियों के प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया। इंगेजिंग यंग इंडिया और सत्य साईं बाबा मंडल की ओर से मेघना का स्वागत किया गया। इस मौके पर मेघना ने कहा कि राज्य की महिलाओं को जब भी उनकी जरूरत होगी, वह उनके साथ होंगी। कहा कि वह राज्य में निर्धन लोगों की सहायता के लिए कार्य करेंगी। कहा कि महिलाएं काफी कुछ कर सकती हैं। उन्होंने भी शादी के बाद यह खिताब जीता है।
दुनिया की नंबर वन बहू पहुंची देहरादून, स्वागत में बिछ गए पलक-पावड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने देश से नहीं मिलता कोई सहयोग
हमारे समाज की महिलाएं शादी के बाद घर में सिमट कर रह जाती हैं जबकि वह काफी कुछ कर सकती हैं। अपनी प्रतिभा को कम न आंके और आगे बढ़े। इंगेजिंग यंग इंडिया की अध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि हमें अपने राज्य की ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान करना चाहिए। मेघना बल्लभ जोशी ने अमेरिका में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2016 का खिताब जीतकर सिर्फ राज्य ही नहीं पूरे भारत वर्ष का नाम रोशन किया है। इस मौके पर मेघना के पिता चांद बल्लभ, मां राधा बल्लभ, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र अग्रवाल, नवीन जोशी आदि उपस्थित थे।
इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिता जीतने वाली मेघना अपने देश से कोई सहयोग न मिलने को लेकर बेहद आहत नजर आई।मेघना ने बताया कि 62 देशों की सुंदरियों से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सभी देशों की ओर से उन प्रतिभागियों के रहने-खाने की व्यवस्था की गई थी।
जबकि भारत की ओर से कभी प्रतिभागी को कोई सुविधा नहीं दी गई। बताया कि तीस सालों से यह प्रतियोगिता हो रही है लेकिन कभी किसी प्रतिभागी को कोई सहयोग नहीं मिला। कहा कि इतना ही नहीं वोटिंग राउंड में बाकी देशों ने अच्छी वोटिंग की। उन्हें यहां भी अपने देश से कोई सहयोग नहीं मिला।
मेघना ने बताया कि अब वह अन्य विजेताओं के साथ थाईलैंड जाएंगी। थाईलैंड के राजा ने उन्हें आमंत्रित किया था, अब वो नहीं रहे लेकिन पहले से तय कार्यक्रम होगा। वह 5 नवंबर को दस दिनों के लिए थाईलैंड जाकर वहां की संस्कृति को जानेंगी।