{"_id":"61db3c145609ff5b6b7a1f6d","slug":"mri-examination-will-start-after-15-days-in-doon-hospital-city-news-drn4012336195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून अस्पताल में 15 दिन बाद होने लगेगी एमआरआई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून अस्पताल में 15 दिन बाद होने लगेगी एमआरआई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में लगभग 15 दिन में एमआरआई जांच शुरू हो जाएगी। इससे एमआरआई जांच कराने वाले मरीजों को राहत मिल सकेगी।
दो साल बाद के इंतजार के बाद शनिवार को राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में एमआरआई मशीन का लोकार्पण हुआ था। आचार संहिता लगने की संभावना के बीच मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन ने एमआरआई मशीन का लोकार्पण शनिवार शाम पांच बजे करने का कार्यक्रम प्रस्तावित किया था। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को भी शामिल होना था। सुबह जब सूचनाएं आई कि शाम को विधानसभा की चुनाव आचार संहिता लग सकती है तो फिर कार्यक्रम को दोपहर दो बजे का कर दिया गया था। मेयर सुनील उनियाल गामा और राजपुर रोड विधायक खजानदास ने अस्पताल पहुंचकर एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया। जबकि, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वर्चुअली जुड़े।
दून मेडिकल अस्पताल में पूर्व में लगी एमआरआई मशीन की जांच करने की अवधि दो साल पहले समाप्त हो गई थी। इसके चलते खासकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को एमआरआई जांच के लिए परेशान होना पड़ रहा था। कई मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों या डायग्नोस्टिक सेंटर से महंगे शुल्क पर यह जांच करानी पड़ती थी। निजी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक केंद्रों में एमआरआई जांच 10 से 12 हजार रुपए तक में होती है। जबकि, दून अस्पताल में एमआरआई जांच साढ़े तीन हजार रुपए में होती है। अमर उजाला एमआरआई मशीन न होने से मरीजों को हो रही समस्या से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता रहा है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि मशीन को चालू हालत में लाने के लिए कुछ तकनीकि पहलू बाकी रह गए हैं। उसके बाद ट्रायल शुरू किया जाएगा। ट्रायल सफल होने पर मरीजों की विधिवत एमआरआई जांच शुरू कर दी जाएगी। एमआरआई जांच पुराने शुल्क पर ही होगी। लोकार्पण समारोह के अवसर पर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री, डॉ. सुशील ओझा, डॉ. अनुराग अग्रवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अशोक राज उनियाल, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र सिंह भंडारी, जनसंपर्क अधिकारी सुधा कुकरेती, दिनेश रावत, अभय नेगी, गौरव चौहान, विजय राज आदि मौजूद रहे।