फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MP two students Documents found fake during their studies Case on family members MP police Uttarakhand news

Dehradun News: मध्य प्रदेश के दो छात्रों के दस्तावेज पढ़ाई के दौरान मिले फर्जी, परिजनों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 23 Oct 2022 09:55 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 23 Oct 2022 09:55 PM IST
सार

एमपी के ग्वालियर के कैडेट्स ने 10 जून को आरआईएमसी में आठवीं में दाखिला लिया। जांच में पता चला कि पिता ने बेटे की जन्मतिथि, निवास और बाकी के जो प्रमाणपत्र दिए फर्जी हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आरआईएमसी के कमांडेंट की ओर से शिकायत मिली थी। इसमें दो छात्रों का जिक्र था। इनके परिजनों ने उम्र और निवास प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा किया था।

विज्ञापन
MP two students Documents found fake during their studies Case on family members MP police Uttarakhand news
fake documents - फोटो : istock

विस्तार

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) में फर्जी दस्तावेजों से अपने बच्चों का दाखिला दिलाने वाले परिजनों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर और भिंड के ये छात्र (कैडेट्स) आरआईएमसी में पढ़ाई कर रहे थे।

विज्ञापन


फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद कमांडेंट की ओर से तहरीर कैंट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दो जीरो एफआईआर दर्ज कर मध्य प्रदेश पुलिस को भेज दी हैं। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि आरआईएमसी के कमांडेंट की ओर से शिकायत मिली थी। इसमें दो छात्रों का जिक्र था। इनके परिजनों ने उम्र और निवास प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा किया था। इसके आधार पर प्राथमिक जांच की गई। इसके बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर मध्यप्रदेश पुलिस को भेज दी गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Uttarakhand News:  बोनस तो मिला, डीए की कामना अधूरी, सीएम धामी के फैसले पर लगी करीब तीन लाख कर्मचारियों की नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला

  • एमपी के ग्वालियर के कैडेट्स ने 10 जून को आरआईएमसी में आठवीं में दाखिला लिया। जांच में पता चला कि पिता ने बेटे की जन्मतिथि, निवास और बाकी के जो प्रमाणपत्र दिए फर्जी हैं। 14 मार्च और 22 अक्तूबर 2020 को इसी छात्र का किसी दूसरे नाम से आवेदन आया था। तब जन्मतिथि 26 सितंबर 2008 थी। प्रवेश सत्र के तहत 27 मार्च 2021 को किए गए आवेदन में कोई और नाम के साथ जन्मतिथि 10 मई 2010 बताई गई।
  • मध्यप्रदेश के ही भिंड के एक कैडेट्स ने 20 सितंबर को दाखिला लिया। जांच में जन्मतिथि, निवास और शैक्षिक दस्तावेज फर्जी निकले। कैडेट्स के परिजनों ने 19 मार्च और 18 नवंबर 2020 को भी आवेदन करवाया। तब किसी और नाम से दस्तावेज दिए गए, जिसमें जन्मतिथि आठ सितंबर 2008 बताई गई।
  • 12 अप्रैल 2021 और 18 अक्तूबर 2021 के आवेदन में नाम बदला, जन्मतिथि आठ मार्च 2010 बताई गई। अक्तूबर में आवेदन के बाद दाखिला करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed