फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   employees Received bonus DA wish incomplet ethree lakh employees CM Dhami decision

Uttarakhand News: बोनस तो मिला, डीए की कामना अधूरी, सीएम धामी के फैसले पर लगी करीब तीन लाख कर्मचारियों की नजर

Sun, 23 Oct 2022 03:39 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 23 Oct 2022 03:39 PM IST
सार

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कर्मचारियों को चार फीसदी डीए और दिवाली बोनस पर सहमति बन गई थी और इस पर मुख्यमंत्री को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया था। मुख्यमंत्री ने बोनस को तो मंजूरी दे दी, लेकिन अभी डीए को लेकर उन्होंने कोई निर्णय नहीं लिया है।

विज्ञापन
employees Received bonus DA wish incomplet ethree lakh employees CM Dhami decision
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के करीब तीन लाख कर्मचारियों की महंगाई भत्ते (डीए) की मुराद पूरी नहीं हो पाई है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों को दीपावली बोनस की सौगात दे चुके हैं, लेकिन अभी उन्होंने डीए पर फैसला नहीं लिया है। हालांकि कर्मचारियों ने दिवाली से पहले डीए मिलने की अब भी उम्मीद नहीं छोड़ी है।

विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय का कहना है कि सभी कर्मचारी दिवाली से पहले डीए मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। उनकी उम्मीद खत्म नहीं हुई है। हालांकि डीए जारी न होने से कर्मचारियों में थोड़ी मायूसी जरूर है। 

विज्ञापन


बता दें कि, प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कर्मचारियों को चार फीसदी डीए और दिवाली बोनस पर सहमति बन गई थी और इस पर मुख्यमंत्री को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया था। मुख्यमंत्री ने बोनस को तो मंजूरी दे दी, लेकिन अभी डीए को लेकर उन्होंने कोई निर्णय नहीं लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...Dehradun: धनतेरस पर सरपट दौड़ा वाहन बाजार, शुभ मुहूर्त में वाहन लेने उमड़े लोग, करीब 2500 कारों की हुई डिलीवरी


वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, डीए का प्रस्ताव भी अपर मुख्य सचिव वित्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री प्रस्ताव पर कभी भी निर्णय ले सकते हैं। चार फीसदी डीए में बढ़ोतरी से राजकोष पर प्रतिमाह 48 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed