फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MP raised the demand for organ transplant surgery department

Dehradun News: सांसद ने उठाई अंग प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा विभाग की मांग

Wed, 17 Dec 2025 07:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
MP raised the demand for organ transplant surgery department
-राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा, उत्तराखंड जैसे राज्यों में इसकी बेहद जरूरत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने संसद में शून्यकाल में उत्तराखंड में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बहु-अंग प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा विभाग की स्थापना का विषय उठाया।

सांसद बंसल ने कहा कि वर्तमान में अंग-विफलता एक सामान्य समस्या बनती जा रही है। प्रत्यारोपण सेवाओं की मांग देश में उपलब्ध क्षमता से कहीं अधिक है। उत्तराखंड में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि बहु-अंग प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा विभाग की स्थापना की जाए। नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन के आंकड़ों के अनुसार, देश में प्रतिवर्ष 1.5 से 2 लाख गुर्दा प्रत्यारोपण की आवश्यकता होती है। पिछले तीन वर्षों में पूरे देश में प्रतिवर्ष केवल 15 से 18 हजार प्रत्यारोपण ही हो पाए हैं। 50 हजार की जरूरत के सामने केवल चार हजार प्रति वर्ष लीवर ट्रांसप्लांट हो रहे हैं।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद ने सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि देश में तेजी से मधुमेह बढ़ता जा रहा है। कई बार पैनक्रियास प्रत्यारोपण ही अंतिम और प्रभावी विकल्प होता है। आंत्र (इंटेस्टाइनल) प्रत्यारोपण की भी आवश्यकता बढ़ती जा रही है। देश में अंगदान की दर अत्यंत कम है। एक मिलियन जनसंख्या पर 1 से भी कम। उत्तराखंड में यह दर लगभग नगण्य है। मांग की कि बहु-अंग प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा विभाग की स्थापना अंग-विफलता से पीड़ित रोगियों के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed