फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MP Mahendra Bhatt raised issue of giving priority to local youth in postal department jobs in Rajya Sabha

Uttarakhand: डाक विभाग की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को मिले प्राथमिकता, भट्ट ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा

Wed, 12 Mar 2025 04:59 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 12 Mar 2025 04:59 PM IST
सार

सांसद महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में कहा कि राज्य के युवाओं के पास शैक्षिक व तकनीकी योग्यता है। मंडल स्तरीय भर्ती से पर्वतीय क्षेत्रों में डाक व्यवस्था बेहतर होगी। और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
MP Mahendra Bhatt raised issue of giving priority to local youth in postal department jobs in Rajya Sabha
सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में डाक विभाग की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से पर्वतीय क्षेत्रों में डाक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया मंडल स्तर पर करने की मांग की।

विज्ञापन


विज्ञापन

बुधवार को राज्यसभा में उन्होंने पोस्टमास्टर और पोस्टमैन की भर्ती को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इन भर्तियों में अनेकों चयनितों ने उत्तराखंड राज्य विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में भौगोलिक कठिनाइयों, बोली-भाषा, प्रतिकूल मौसम और पृथक संस्कृति की वजह से तैनाती नहीं ली। उन्होंने साफ किया कि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी विषमता वाले राज्य में आज भी कई दूरस्थ क्षेत्र हैं, जहां डाक विभाग की अहम भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पिता को मिला घर तो बेटे को नहीं मिलेगा, पीएम आवास योजना 2.0 में किए गए हैं ये कई प्रावधान

वहां उनके तमाम पदों को लेकर जिस तरह की शैक्षिक व तकनीकी योग्यता चाहिए वह हमारे स्थानीय युवाओं के पास है। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि पूर्व की तरह डाक विभाग की इन नियुक्तियों का कैडर मंडल स्तर पर किया जाए। ऐसा होने से पर्वतीय क्षेत्रों में डाक व्यवस्था भी बेहतर होगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed