फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MP and candidate Mala Rajya Laxmi Shah inaugurated the

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ देश का चहुमुखी विकास : राज्य लक्ष्मी शाह

Mon, 11 Mar 2024 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
MP and candidate Mala Rajya Laxmi Shah inaugurated the
I-सहसपुर और हरबर्टपुर में चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटनI
विज्ञापन


टिहरी लोकसभा क्षेत्र की सांसद और प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने रविवार को हरबर्टपुर में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हुआ है। कहा कि मोदी सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई हैं, जिसका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिला है। कहा कि देश में प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा फिर से सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मीता सिंह, टिहरी लोकसभा प्रभारी विनय रूहला, रमेश चौहान, नीरू देवी, नवीन ठाकुर, संजय गुप्ता, संतोष रावत, विजय, विपुल मूसला, खजान नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




दूसरी ओर सहसपुर विधानसभा के सहसपुर बाजार में लोकसभा चुनाव कार्यालय उद्घाटन किया गया। टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएं। प्रत्येक बूथ पर जाकर लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, जिला अध्यक्ष मीता सिंह, अनिल नौटियाल, अमित डबराल, संजय गुप्ता, विजय हिमालयन, राजेंद्र प्रसाद बलूनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed