फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Motor vehicle tax should be fixed on the lines of Himachal: Negi

हिमाचल की तर्ज पर निर्धारित हो मोटरयान टैक्स: नेगी

Wed, 29 Jan 2020 12:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Motor vehicle tax should be fixed on the lines of Himachal: Negi
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

जन संघर्ष मोर्चा ने प्रदेश में हिमाचल की तर्ज पर मोटरयान टैक्स वसूलने की मांग की है। मंगलवार को मोर्चा के कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार वर्तमान में वाहन पंजीकरण पर वाहन की कीमत के हिसाब से टैक्स वसूलती है।

विज्ञापन


पांच लाख कीमत तक के वाहन पर आठ फीसदी, पांच लाख से 10 लाख तक के वाहन पर नौ फीसदी और 10 लाख से ऊपर के वाहनों पर 10 फीसदी टैक्स निर्धारित किया हुआ है, जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में एक हजार सीसी से कम क्षमता वाले वाहनों पर ढाई फीसदी और एक हजार सीसी से अधिक क्षमता वाले वाहनों पर तीन फीसदी टैक्स निर्धारित है।
विज्ञापन


नेगी ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि उत्तराखंड सरकार की ओर से वाहन स्वामियों से जो टैक्स वसूला जाता है, वह एक्स शोरूम प्राइस के हिसाब से वसूला जाता है। पूर्ववर्ती सरकार के समय में वर्ष 2015 में 10 लाख तक की कीमत वाले वाहनों पर छह फीसदी और 10 लाख से ऊपर वाले वाहनों पर आठ फीसदी टैक्स निर्धारित था, लेकिन वर्तमान सरकार ने और ज्यादा टैक्स बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे प्रदेश में जहां प्रतिवर्ष हजारों वाहन विक्रय होते हैं, ऐसे में प्रदेश सरकार को हिमाचल के अनुरूप टैक्स लागू करना चाहिए। इससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी। पत्रकार वार्ता में विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, मोहम्मद असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed