Motor Vehicle Act 2019: गजब! यहां तो पुलिस ने भैंसा बुग्गी का ही काट दिया चालान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद पुलिस लगातार वाहनों के चालान काट रही है। लेकिन उत्तराखंड में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। चालान काटने में पुलिस ने इतनी जल्दी कर दी कि यह भी समझ नहीं आया कि किसका चालान काट रहे हैं।
जी हां, शनिवार को देहरादून में विकासनगर के सहसपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक भैंसा बुग्गी का एमवी एक्ट में चालान काट दिया। बुग्गी का एक हजार रुपये का चालान काटा गया है। वहीं, जानकारों की मानें तो एमवी एक्ट में कहीं भी भैंसा बुग्गी का चालन काटने का प्रावधान नहीं है। वहीं किसान भी इस बात को लेकर दिनभर परेशान रहा।
खनन के मामले में काटना था चालान
दरअसल, गश्त के समय पुलिस को नदी के पास एक लावारिस भैंसा बुग्गी खड़ी दिखाई दी। उस वक्त वहां किसान नहीं था तो पुलिस ने भैंसा बुग्गी का चालान एमवी एक्ट में काट दिया। किसान ने पुलिस पर आरोप लगाया कि इस दौरान भैंसा बुग्गी पर रखा उसका सामान भी कहीं फेंक दिया गया। यह बात पूरा दिन गांव में चर्चा का विषय बनी रही।
वहीं, थानाध्यक्ष पीडी भट्ट का कहना है कि सहसपुर क्षेत्र में कई लोग भैंसा बुग्गी से खनन का काम करते हैं। उस वक्त भैंसा बुग्गी का चालान खनन के मामले को लेकर कटना था। उसमें 81 एक्ट लगाना था। लेकिन मानवीय गलती के कारण यह एमवी एक्ट लिखा गया। किसान की शिकायत के बाद दो घंटे के अंदर ही उसका चालान रद् कर दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.