फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mother left job to make daughter a star

बेटी को स्टार बनाने के लिए मां ने छोड़ी नौकरी

Thu, 18 Feb 2021 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mother left job to make daughter a star
माता-पिता के साथ औरा भटनागर। संवाद
मां का अपने बच्चे के लिए प्यार अनमोल होता है। बच्चे की खुशी के लिए मां कोई भी त्याग कर सकती है। ऐसे ही दून की दीप्ती भटनागर ने बेटी को टीवी स्टार बनाने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी और परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गईं। दीप्ती की नौ वर्षीय बेटी औरा भटनागर बडोनी एक टीवी धारावाहिक में मुख्य किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए दीप्ती भटनागर बडोनी और पिता विवेक बडोनी ने बताया कि औरा ने लॉकडाउन से पहले टीवी धारावाहिक की शूटिंग पूरी की है। 11 फरवरी से शो एक टीवी चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है। दीप्ती पेशे से दून विवि में जनसंपर्क विषय की अध्यापिका थीं। बेटी के सपने को पंख लगाने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और औरा के साथ मुंबई शिफ्ट हो गईं। जबकि, औरा के पिता विवेक कारोबारी हैं और वह भी बेटी के साथ रहते हैं। विवेक मुंबई से ही अपना कारोबार देख रहे हैं। वहीं, औरा ने बताया कि उनका धारावाहिक एक बंगाली पृष्ठ भूमि की कहानी पर आधारित है। इसमें बाल विवाह, विधवा विवाह, लड़कियों को स्कूल न जाने दिए जाने वाली जैसी कुरीतियों के खिलाफ लड़ने की कहानी को दर्शाया गया है।
विज्ञापन

कहा कि धारावाहिक को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं और भविष्य में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ फिल्म बनाना चाहती हैं। इससे पहले औरा अभिनेता सलमान खान के एक धारावाहिक समेत कुछ विज्ञापन में अपना हुनर दिखा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed