फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mother In law Murder after angry on wife in haldwani uttarakhand

पत्नी को बार-बार मायके बुलाने पर आगबबूला हुआ दामाद, सास को पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

Tue, 08 Oct 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Oct 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Mother In law Murder after angry on wife in haldwani uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

23 सितंबर को उत्तराखंड में हल्द्वानी के कालाढूंगी के बौर नदी में मिला शव बाजपुर निवासी प्रेमवती का था। उसके दामाद गोविंद सागर ने पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या की है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू और पत्थर भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि शव की शिनाख्त प्रेमवती पत्नी स्व. श्याम चरण निवासी थाना बाजपुर जिला ऊधमसिंह नगर के रूप में होने पर पुलिस ने गोविंद सागर को पकड़कर पूछताछ की।
विज्ञापन


उसने अपना गुनाह कबूल लिया। गोविंद सागर (19) की शादी एक साल पहले हुई थी। उसकी सास प्रेमवती विवाह और अन्य पार्टियों में काम करती थी। जब वह किसी शादी समारोह में जाती थी तो उसकी पत्नी पूजा को बार-बार मायके बुला लेती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंद को यह पसंद नहीं था और वह इसका विरोध करता था। गोविंद ने पुलिस को बताया कि उसकी सास पुलिस में शिकायत करने की भी धमकी देती थी। इस मामले को लेकर कई बार गांव के लोगों ने राजीनामा भी करवाया लेकिन बात नहीं बनी।

गोविंद के अनुसार इन सब बातों के चलते उसने सास को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। 22 सितंबर को उसने चाकू लिया और सास प्रेमवती को काम दिलाने के बहाने बाइक से बरहैनी ले गया। इसके बाद दोनों बौर नदी के किनारे जंगल में गए। वहां उसने पहले चाकू से हमला किया और फिर पत्थरों से कुचलकर प्रेमवती की जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed